भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट एवं अल्मोड़ा में आयोजित हुए कार्यक्रम।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जन्मस्थली खूंट एवं अल्मोड़ा में आयोजित हुए कार्यक्रम।

 

 

 

 

 

         अल्मोड़ाः भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मस्थली खूंट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने श्री पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व खूंट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह जनपदवासियों के लिए गौरव का विषय है कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत जैसे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का जन्म अल्मोड़ा जनपद में हुआ। देश को स्वतंत्र कराने और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सभी को उनके जीवन, संघर्ष एवं आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए देश और समाज के हित में कार्य करना चाहिए।

 

वक्ताओं ने पं. गोविन्द बल्लभ पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी और कुशल प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि पंत ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही कुली बेगार प्रथा और जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देश और प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

 

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल भी लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

इससे पूर्व अल्मोड़ा स्थित पं. गोविन्द बल्लभ पंत पार्क में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, सामाजिक सुधारों तथा प्रशासनिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया। साथ ही विद्यालयी छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई ।

 

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, रवि रौतेला, भूपेन्द्र सिंह भोज, ललित पंत सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

  • Related Posts

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       जिला योजना समिति…

    पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)         पीएचसी ऊखीमठ के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सच्चा इंसान (कविता)

    • By User
    • September 16, 2026
    • 7 views
    सच्चा इंसान  (कविता)

    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।

    पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 7 views
    पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण को लेकर तीसरे दिन भी धरना जारी। 

    वो दीवाना चाहिए : सुल्तान अली गहलोत 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    वो दीवाना चाहिए : सुल्तान अली गहलोत 

    सरकारी जमीनो को कौड़ियों के भाव लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार।                             ….भूपेंद्र सिंह भोज…

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    सरकारी जमीनो को कौड़ियों के भाव लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार।                              ….भूपेंद्र सिंह भोज…

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 7 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज।