कन्नौज के युवाओं के लिए राष्ट्रीय मंच का मौका, 30 सितंबर तक क्विज में भागीदारी।

Spread the love

 

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

कन्नौज के युवाओं के लिए राष्ट्रीय मंच का मौका, 30 सितंबर तक क्विज में भागीदारी।

 

 

           कन्नौजः जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलने जा रहा है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत युवाओं को जोड़ने के लिए मेरा युवा भारत, कन्नौज की ओर से विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा मंडलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

 

मेरा युवा भारत केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला युवा अधिकारी सागर महेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत चयन प्रक्रिया विकसित भारत क्विज से शुरू हो चुकी है। क्विज में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है। इच्छुक युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर क्विज में भाग लेना होगा।

 

उन्होंने बताया कि क्विज के बाद निबंध, जिला चैम्पियनशिप और राज्य स्तर की चयन प्रक्रिया होगी। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में प्रस्तावित है।

 

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को केवल प्रतियोगिता से जोड़ना नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, नवाचार और रचनात्मक सोच को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवाओं को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है।

 

उन्होंने जिले के पात्र युवाओं से निर्धारित अवधि में क्विज में भाग लेने और अन्य युवाओं को भी इस पहल से जोड़ने की अपील की।

  • Related Posts

    सच का साथ (कहानी)

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      …

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    Spread the love

    Spread the love    राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     ___________________ मेरा होना संभावना है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!