
संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो, एसपी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश।
कन्नौजः पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों से कहा कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाए। साथ ही कार्रवाई में अनावश्यक देरी न हो और शिकायतकर्ता को निर्धारित समय में निस्तारण की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।







