महाकवि देवराज दिनेश का ओजस्वी स्वर स्मृति पटल‌पर अंकित है

Spread the love

 

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

   

                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

 

  // पुण्यतिथि पर सादर स्मरण//

 

महाकवि देवराज दिनेश का ओजस्वी स्वर स्मृति पटल‌ पर अंकित है  _ डा. अतुल शर्मा

 

हिन्दी के वरिष्ठतम कवि व रेडियो नाटकों के लिए प्रसिद्ध देवराज दिनेश जी की पुण्यतिथि है आज। 

 

        उन्हें हम दिनेश चाचा जी कहा करते थे। वे हमारे पिताजी स्वाधीनता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रीय कवि श्रीराम शर्मा प्रेम जी के घनिष्ठ मित्र थे। वे पिताजी को दादा कहते थे। चाची जी श्रीमती उर्मिल सब्बरवाल से भी हमे बहुत स्नेह आशीष मिला है। 

मेरे जन्म से पहले से वे हमारे घर आते रहे। 

उसके बाद हम सभी मालवीय नगर स्थित( दिल्ली) उनके घर जाते। किरण दी राजीव, टीटू और सौरभ पारिवारिकता बनी रही। 

     देश के तमाम बड़े मंचों पर उनकी कविताएँ गूंजती। दर्शक श्रोता खूब फरमाइश करते। उनके नाम से जनसैलाब उमड़ता। 

उनकी ओजस्वी कविता “भारत मां की लोरी” और जीवन और जवानी बहुत प्रसिद्ध रही। और भी बहुत सी कविताओं में रावण से इंटरव्यू अद्भुत रही। 

कवि देवराज दिनेश और श्रीराम शर्मा प्रेम देश के प्रसिद्ध लालकिला कवि सम्मेलन दिल्ली में निरंतर उपस्थित रहते। 

दिनेश चाचा जी का परिवार हमारे सुभाष रोड स्थित मकान में आते,, गर्मियों की छुट्टी में। बच्चों की ताई जी यानी हमारी अम्मा जी और रेखा रंजना रीता दी खूब अपने पन से रहते। 

कल ही किरण दी ने उनका एक विडियो भेजा। दिल्ली के काव्य मंच का। 

उसे देख सुन कर हम पुरानी यादों में खो गये। 

मेरठ में हुए कवि सम्मेलन का दुर्लभ चित्र है हमारे पास जिसमें महाप्राण निराला और पिताजी का चित्र भी है। 

वे हरिकृष्ण प्रेमी, पांडेय बेचन शर्मा उग्र दिनकर जी, सोहन लाल द्विवेदी आदि के समकालीन रहे हैं। 

          उनकी पुण्य स्मृति को सादर नमन। 

                                                            _______

                वाणी विहार, जैन प्लाट, देहरादून

  • Related Posts

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः बीएल भूरा                                                   …

    Spread the love

    Spread the love    सुनील कुमार वर्मा बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)  

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..

    प्रेम का हर रूप प्यारा होता हैं           

    • By User
    • November 2, 2026
    • 10 views
    प्रेम का हर रूप प्यारा होता हैं           

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था एवं पार्किंग प्रबंधन में सुधार के दिए निर्देश।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 13 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने नगर क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था एवं पार्किंग प्रबंधन में सुधार के दिए निर्देश।

    अराजकता की राजनीति और लोकतंत्र की परीक्षा

    • By User
    • November 2, 2026
    • 15 views
    अराजकता की राजनीति और लोकतंत्र की परीक्षा

    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..   

    • By User
    • November 2, 2026
    • 8 views
    ‘‘कानून जानो, बचपन बचाओ’’ थीम पर विधिक साक्षरता/ जागरूकता शिविर …..    

    श्री शक्ति वाहिनी महिला मंडल ने मनाया बहुआयामी उत्सव।

    • By User
    • November 2, 2026
    • 11 views
    श्री शक्ति वाहिनी महिला मंडल ने मनाया बहुआयामी उत्सव।