इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़कर हुआ 25 हजार, अल्मोड़ा में कार्य बहिष्कार खत्म।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़कर हुआ 25 हजार, अल्मोड़ा में कार्य बहिष्कार खत्म।

 

 

कैबिनेट के फैसले का इंर्टन डॉक्टरों ने किया स्वागत

 

 

 

                 अल्मोड़ाः उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग मंजूर किए जाने के बाद अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों ने अपना कार्य बहिष्कार और धरना स्थगित कर दिया है। सरकार ने मासिक स्टाइपेंड को 17,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया है, जिससे डॉक्टरों में खुशी की लहर है।

 

अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों को आखिरकार बड़ी कामयाबी मिली है। कैबिनेट ने डॉक्टरों की लंबे समय से चली आ रही स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट में पारित प्रस्ताव के अनुसार इंटर्न डॉक्टरों का मासिक स्टाइपेंड अब 17,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को भी अपनी मांगों के समर्थन में इंटर्न डॉक्टरों ने ओपीडी का कार्य बहिष्कार किया और बेस अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। डॉक्टर लगातार स्टाइपेंड को 30,000 रुपये प्रति माह करने की मांग कर रहे थे। हालांकि सरकार ने इसे 25,000 रुपये तय किया है, लेकिन इस बढ़ोतरी की सूचना मिलते ही धरना स्थल पर डॉक्टर खुशी से झूम उठे। मांग आंशिक रूप से पूरी होने के बाद डॉक्टरों ने अपना कार्य बहिष्कार तुरंत स्थगित कर दिया है। इंटर्न डॉक्टर प्रतिनिधि डॉ. रक्षित देवड़ी ने कैबिनेट के इस फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वहां फलक जोशी, ध्रुव देवराड़ी, गंगोत्री, आयुषी थपलियाल, उत्सव नैथानी, प्रवाही रावत, फैज आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    Spread the love

    Spread the love   प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)   लेखक : डॉ. धर्मपाल सिंह   पढ़ना है तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!