सामवेदी उपाकर्म 13 सितंबर को: हस्त नक्षत्र और हरताली पर्व का शुभ संयोग।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

सामवेदी उपाकर्म 13 सितंबर को: हस्त नक्षत्र और हरताली पर्व का शुभ संयोग।

 

 

सुबह 7:09 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी, जिसके तुरंत बाद लग जाएगी तृतीया तिथि।

 

 

 

 

       अल्मोड़ा:  साम वेद को मानने वाले सनातन धर्मी इस वर्ष का सामवेदी उपाकर्म आगामी 13 सितंबर को बेहद शुभ संयोग में मनाएंगे। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस दिन हस्त नक्षत्र और हरताली पर्व का विशेष संयोग बन रहा है।

 

ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि 13 सितंबर को सुबह 7:09 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी, जिसके तुरंत बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। हरताली पर्व (तीज) का नियम होने के कारण सामवेदी उपाकर्म इसी दिन मनाया जाना पूरी तरह शास्त्रसम्मत और निश्चित है। 13 सितंबर को हस्त नक्षत्र दोपहर 1:7 बजे तक रहेगा। हस्त नक्षत्र की प्रधानता के कारण उपाकर्म का सबसे उत्तम और पुण्यकाल सुबह 7:30 बजे से लेकर मध्याह्न (दोपहर) तक रहेगा। श्रद्धालुओं को इसी समयावधि के भीतर अपनी पूजा और अनुष्ठान संपन्न कर लेने चाहिए। साम वेद के अनुयायी इस पावन दिन पर नदी, तालाब या देवस्थानों पर एकत्रित होकर वैदिक रीति-रिवाज से ऋषितर्पण करेंगे। इसके साथ ही नूतन यज्ञोपवीत (जनेऊ) और रक्षा प्रतिष्ठा का विधान पूरा किया जाएगा। पूजन के पश्चात अभिमंत्रित जनेऊ और रक्षा सूत्र (राखी) धारण करने की परंपरा है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा और सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है। उल्लेखनीय है कि तिवारी समुदाय सहित सामवेद के अनुयायी आम रक्षाबंधन के करीब 17 से 18 दिन बाद हरतालिका तीज के दिन रक्षाबंधन और जनेऊ बदलने का पर्व मनाते हैं।

  • Related Posts

    16 से 23 सितंबर तक गूंजेंगे मां नंदादेवी के जयकारे,एडम्स मैदान में भी होंगे आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                         (नया अध्याय, देहरादून) 16 से 23 सितंबर तक गूंजेंगे मां…

    माँ नन्दा देवी मेले के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था हेतु रूट एवं डायवर्जन प्लान।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                         (नया अध्याय, देहरादून)     माँ नन्दा देवी मेले के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा राष्टीय स्तर पर कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह द्वितीय हेतू आवेदन आमंत्रित।

    “घर-घर श्री गणेश”

    • By User
    • September 15, 2026
    • 6 views
    “घर-घर श्री गणेश”

    16 से 23 सितंबर तक गूंजेंगे मां नंदादेवी के जयकारे,एडम्स मैदान में भी होंगे आयोजन।

    • By User
    • September 14, 2026
    • 17 views
    16 से 23 सितंबर तक गूंजेंगे मां नंदादेवी के जयकारे,एडम्स मैदान में भी होंगे आयोजन।

    माँ नन्दा देवी मेले के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था हेतु रूट एवं डायवर्जन प्लान।

    • By User
    • September 14, 2026
    • 15 views
    माँ नन्दा देवी मेले के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था हेतु रूट एवं डायवर्जन प्लान।

    “आदि तीर्थ नैमिष” पुस्तक से अनेक नए तथ्य सामने आते हैं

    • By User
    • September 14, 2026
    • 14 views
    “आदि तीर्थ नैमिष” पुस्तक से अनेक नए तथ्य सामने आते हैं

    हमारे भीतर जो जुनून है, उसे बनाए रखना

    • By User
    • September 14, 2026
    • 11 views
    हमारे भीतर जो जुनून है, उसे बनाए रखना