मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
कबड्डी में जीआईसी भल्यूटा प्रथम, दो दिनी खेल महाकुंभ शुरू
अल्मोड़ा: जीआईसी भल्यूटा में न्याय पंचायत सल्ला भाटकोट की दो दिवसीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। कबड्डी प्रतियोगिता में जीआईसी भल्यूटा प्रथम, जीआईसी खाटवे द्वितीय रहा।
मुर्गा झपट बालक वर्ग में जीआईसी भल्यूटा और बालिका वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सल्यूड़ी प्रथम रहा। खो-खो बालिका वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरड़ा, जीआईसी भल्यूटा, खाटवे क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना बिष्ट, नाली की प्रधान दिवा बिष्ट, हरड़ा के प्रधान जितेंद्र सिंह रावत, पीटीए अध्यक्ष गीता भट्ट ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहां प्रधानाचार्य पीसी जोशी, खेल प्रभारी नरेश प्रसाद चम्याल ने अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।








