मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
साइबर अपराध के प्रति किया जागरुक
अल्मोड़ा: भतरौंजखान पुलिस ने राजकीय महाविद्यालय नेवलगांव भौनखाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं और कॉलेज स्टाफ को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला, बाल अपराधों की रोकथाम और यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साइबर ठगी से बचाव के लिए ओटीपी, पिन और अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करने के लिए जागरूक किया गया।उत्तराखंड पुलिस ऐप और गौरा शक्ति ऐप की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए। प्रभारी चौकी भौनखाल मोहन चंद्रा, अपर उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह और कांस्टेबल हरेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।






