राजकुमार कुम्भज
जवाहरमार्ग, इन्दौर
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
_____________________
जो रचता है, वही बचता है।
_____________________
मगध तब भी मगध था
मगध अब भी मगध है।
दिल्ली तब भी दूरस्थ थी
दिल्ली अब भी दूरस्थ है।
घोड़े तब भी तबेले में थे
घोड़े अब भी तबेले में हैं।
जो पूछता था,वही बूछता था
जो पूछता है,वही बूछता था।
जो रचता था,वही बचता था
जो रचता है,वही बचता है।
______________________

