देश के कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही देखने को मिली, गुजरात में बाढ़ से बिगड़े हालात

Spread the love

 नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही देखने को मिल रही है। दिल्ली से लेकर गुजरात और राजस्थान तक जमकर बारिश हो रही है। गुजरात में तो भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। राज्य में नदियां उफान पर हैं। हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किया है।

गुजरात में बाढ़ से बिगड़े हालात

गुजरात में भारी बारिश के कारण अब तक 30 लोगों की मौत हो गई है। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमों को लगाया गया है। अभी तक कई लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। एनडीआरएफ के अलावा एसडीआरएफ, सेना, भारतीय वायु सेना और भारतीय तट रक्षक बल भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।

गुजरात के 11 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात के 11 जिलों के लिए रेड और कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, पीएम मोदी ने राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल से बातचीत की है। इसी बीच, भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर ने गुरुवार को देवभूमि द्वारका से चार लोगों को बचाया।भारतीय सेना की छह टुकड़ियां सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चला रही हैं।

14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

उधर, मौसम विभाग ने गुजरात के अलावा दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगाल, तेलंगाना उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत 14 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव

दिल्ली-एनसीआर में देर रात तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे ट्रैफिक जाम हुआ। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई।

यूपी में बारिश की चेतावनी

राजधानी लखनऊ में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्स में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

बिहार में भी बारिश के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं। एक से दो दिनों में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र विकसित होने के कारण प्रदेश में वर्षा की स्थिति में सुधार के आसार है।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।