हिंदी दिवस पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरी हिंदी और भारतीय संस्कृति की झलक।

Spread the love

 

संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह 

 

                 (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)


 

 

 

हिंदी दिवस पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरी हिंदी और भारतीय संस्कृति की झलक।

 

 

           कन्नौजः हिंदी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, कन्नौज के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मित्रसेनपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिंदी भाषा, भारतीय संस्कृति और हिंदी के महत्व से जुड़े विषयों पर चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, सम्मान और जागरूकता बढ़ाने के साथ ही दैनिक जीवन में हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न विषयों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

 

प्रतियोगिता में सौम्या कमल ने प्रथम, शीबू ने द्वितीय और प्रियंशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को स्मृति-चिह्न और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू पाल, शिक्षिका सोनाली, शिक्षक नीरज और नारी शक्ति महिला मंडल कन्नौज की अध्यक्ष अर्चना कश्यप मौजूद रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में अर्चना कश्यप ने सहयोग किया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व से परिचित कराते हुए कहा गया कि हिंदी संवाद का माध्यम होने के साथ भारतीय संस्कृति, साहित्य और सामाजिक विविधता को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण भाषा है। युवाओं में हिंदी के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और इसके अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

 

विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

  • Related Posts

    सच का साथ (कहानी)

    Spread the love

    Spread the love    राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)  बिलासपुर, छत्तीसगढ़                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)      …

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    Spread the love

    Spread the love    राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर                         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     ___________________ मेरा होना संभावना है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।