संवाददाता मुजफ्फरपुर (बिहार): कुमार संदीप
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’
मुजफ्फरपुर: के मुरौल प्रखंड अंतर्गत रैनी गांव निवासी वरिष्ठ साहित्यकार एवं चिकित्सक डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ को हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति उनके निरंतर समर्पण और सृजनशील लेखन के लिए बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति, बाजपुर, उत्तराखंड द्वारा ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से अलंकृत किया गया। संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज शर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। स्वास्थ्य सेवा के साथ साहित्य-साधना में निरंतर रत डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून की रचनाएं पाठकों के अंतर्मन को स्पंदित कर भावों की तरंगें जगाती हैं। इस सम्मान से साहित्यिक जगत के साथ उनके परिजनों में भी हर्ष और गौरव का वातावरण है।






