मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

 

 

                      (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद।

 

 

 

         अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन अभियान के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद के 12 विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय संवाद कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थी 18 सितम्बर 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखण्ड विषय पर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम में राज्यभर से चयनित कुल 140 विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।

 

मुख्यमंत्री के साथ संवाद से पूर्व शासन के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी चयनित विद्यार्थियों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं पर्यावरण, स्वरोजगार, पलायन, लोक निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन तथा महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित विद्यार्थियों के सुझावों को सुना जाएगा। विभागीय अधिकारी उपयोगी एवं व्यावहारिक सुझावों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराएंगे।

 

मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन अभियान की शुरुआत 10 अगस्त 2026 को हुई थी। इसके अंतर्गत कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों से राज्य के विकास और भविष्य को लेकर विचार आमंत्रित किए गए थे। अभियान में राज्य के 2,67,744 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने विचार भेजकर सहभागिता प्रमाणपत्र प्राप्त किया। प्राप्त प्रविष्टियों का विशेषज्ञ समिति द्वारा मूल्यांकन करने के बाद 140 श्रेष्ठ विचारों का चयन किया गया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों के विचारों को शासन की नीति-निर्धारण प्रक्रिया से जोड़ने पर बल दिया है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 12 के बाद करियर कोचिंग के लिए अधिकतम 2 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप दिए जाने की घोषणा भी की गई है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को राज्य के विकास में सक्रिय भागीदार बनाना तथा उनके नवाचारपूर्ण सुझावों को सरकारी योजनाओं एवं नीतियों में उपयोग करना है।

 

अल्मोड़ा जनपद से चयनित विद्यार्थियों की सूची निम्नवत है—

 

1. लक्षित काण्डपाल, कक्षा 11—राजकीय इंटर कॉलेज द्वाराहाट

2. उमा, कक्षा 11—राजकीय इंटर कॉलेज खीड़ा, चौखुटिया

3. मनीष सिंह रावत, कक्षा 12—राजकीय इंटर कॉलेज कनमूंगा किचार, स्याल्दे

4. शिवांश आर्य, कक्षा 12—राजकीय इंटर कॉलेज स्याल्दे

5. भारत सिंह, कक्षा 12—राजकीय इंटर कॉलेज जैना, तारीखेत

6. अमन, कक्षा 11—राजकीय इंटर कॉलेज लौधिया खान, तारीखेत

7. अमन खोलिया, कक्षा 12—इंटर कॉलेज दौलाघट

8. पीहू बोरा, कक्षा 11—राजकीय इंटर कॉलेज सोमेश्वर, ताकुला

9. नीतू, कक्षा 12—राजकीय इंटर कॉलेज डीनापानी, हवालबाग

10. मयंक भण्डारी, कक्षा 12—कुमांचल अकादमी

11. गोलू टम्टा, कक्षा 12—राजकीय इंटर कॉलेज बाराकुना, धौलादेवी

12. साक्षी गुररानी, कक्षा 11—राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊ, लमगड़ा

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि