मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति।
अल्मोड़ाः 16 सितम्बर 2026 राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के लिए जारी अधिसूचना एवं जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर, जिला योजना समिति, अल्मोड़ा के आदेश के क्रम में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
सम्पूर्ण जिला पंचायत क्षेत्र अल्मोड़ा के लिए जिला पंचायत सभागार, अल्मोड़ा को मतदान केन्द्र/स्थल निर्धारित किया गया है। इस निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या 18 है। इस क्षेत्र के लिए सहायक निदेशक, रेशम विकास विभाग संजय काला को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सम्पूर्ण नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र, अल्मोड़ा के लिए जिला पंचायत कार्यालय भवन, कक्ष संख्या-01 को मतदान केन्द्र/स्थल निर्धारित किया गया है तथा यहां निर्वाचित किए जाने वाले सदस्यों की संख्या 01 है। इस क्षेत्र के लिए प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जे0पी0 टम्टा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
वहीं सम्पूर्ण नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्र, द्वाराहाट के लिए नगर पालिका परिषद, द्वाराहाट के सभागार कक्ष को मतदान केन्द्र/स्थल निर्धारित किया गया है तथा निर्वाचित किए जाने वाले सदस्य की संख्या 01 है। इस निर्वाचन क्षेत्र में नगर पालिका परिषद द्वाराहाट, नगर पंचायत द्वाराहाट, नगर पंचायत भिकियासैंण एवं नगर पंचायत चौखुटिया सम्मिलित हैं। यहां संयुक्त निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, चौबटिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं निर्देशों के अनुसार निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें।






