नंदाष्टमी पर नंदादेवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

 

                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

 

नंदाष्टमी पर नंदादेवी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें।

 

 

        अल्मोड़ाः नंदाष्टमी के अवसर पर शनिवार को अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदादेवी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु मां नंदा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मान्यता है कि नंदाष्टमी के दिन मां नंदा की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंदिर में श्रद्धालु उपवास रखकर मां की आराधना और दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। मंदिर के पुजारी ताराचंद जोशी ने बताया कि मान्यता के अनुसार नंदाष्टमी के दिन मां नंदा अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए धरती पर अवतरित होती हैं। इस दिन उपवास रखकर मां नंदा की आराधना करने का विशेष महत्व माना जाता है। वहीं, चंद्रवंशी परिवार की ओर से रात में मां नंदा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है और लोग मां नंदा से सुख-समृद्धि एवं आशीर्वाद की कामना कर रहे हैं।मां नंदादेवी मंदिर में अष्टमी के पावन अवसर पर दिनभर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मां नंदा-सुनंदा के भजनों का गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे और मां नंदा-सुनंदा के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन में सहभागिता की। आज दोपहर हुए कार्यक्रमों में विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला,भाजपा महानगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूरन रौतेला, आनंद सिंह बगडवाल आदि भी शामिल रहे। इसके अलावा मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा, हरीश कनवाल सहित अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि