नंदादेवी मेले के लिए सहयोग राशि देने पर मंदिर समिति ने जताया आभार।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

नंदादेवी मेले के लिए सहयोग राशि देने पर मंदिर समिति ने जताया आभार।

            अल्मोड़ाः मां नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले के आयोजन में सहयोग राशि प्रदान करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं नगर निगम मेयर अजय वर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधायक मनोज तिवारी द्वारा मेले के आयोजन के लिए दो लाख रुपये तथा नगर निगम मेयर द्वारा एक लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई है।मनोज वर्मा ने कहा कि नंदादेवी मेला अल्मोड़ा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है।मेले के सफल आयोजन में जनप्रतिनिधियों एवं सरकार की ओर से मिल रहा सहयोग समिति के लिए महत्वपूर्ण है।

            उन्होंने बताया कि मेले के उद्घाटन अवसर पर सांसद अजय टम्टा ने मंच से जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विगत वर्षों की सहयोग राशि सहित इस वर्ष के लिए कुल साढ़े सात लाख रुपये की सहयोग राशि मंदिर समिति को प्रदान करने की घोषणा की गई है। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

         मनोज वर्मा ने कहा कि मां नंदादेवी और मां सुनंदा के आशीर्वाद से मेला शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हो, यही सभी की कामना है। उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों को नंदाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।

        इस अवसर पर समस्त मंदिर समिति एवं मेला समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक मनोज तिवारी एवं नगर निगम मेयर अजय वर्मा का सहयोग राशि प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया और मेले के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया।

  • Related Posts

    गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए : दिनेश ध्यानी

    Spread the love

    Spread the love  प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)       गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में…

    नंदादेवी मेले में भव्य झोड़ा प्रतियोगिता, नंदादेवी मेले में गूंजे कुमाऊं के पारंपरिक झोड़े, दर्जनों महिलाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, खचाखच भरी रही दर्शक दीर्घा, लोक संस्कृति की रंगत में रंगा नंदादेवी परिसर।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       नंदादेवी मेले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इत्र की खुशबू विदेशों तक, कजीहार की गलियों में विकास की तलाश।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 10 views
    इत्र की खुशबू विदेशों तक, कजीहार की गलियों में विकास की तलाश।

    जिंदगी का क्रिकेट मैच ( कविता)

    • By User
    • September 21, 2026
    • 12 views
    जिंदगी का क्रिकेट मैच  ( कविता)

    भाजपा व सेवा संकल्प अभियान” समाचारों का बहिष्कार! कलेक्टर नहीं हटे तो पत्रकारों का चरणबद्ध आंदोलन जारी, CM को ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराजग।

    • By User
    • September 21, 2026
    • 9 views
    भाजपा व सेवा संकल्प अभियान” समाचारों का बहिष्कार! कलेक्टर नहीं हटे तो पत्रकारों का चरणबद्ध आंदोलन जारी, CM को ज्ञापन के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से नाराजग।

    गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए : दिनेश ध्यानी

    • By User
    • September 21, 2026
    • 6 views
    गढ़वाली कुमाऊंनी जौनसारी को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाए : दिनेश ध्यानी

    प्रेम जीवन का आधार

    • By User
    • September 20, 2026
    • 7 views