‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत जनपद के 1,860 आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाएगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट  

 

                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

       ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के तहत जनपद के 1,860 आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाएगी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।

 

 

          अल्मोड़ाः सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को विकास भवन में विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुए उन्होंने जनपद के सभी 1,860 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजन की व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ उनका सम्मान भी किया जाएगा। इस दौरान पोषण आहार एवं टेक होम राशन वितरण, जन्मोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण तथा बच्चों की वृद्धि निगरानी जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय समुदाय की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

        उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं, बच्चों एवं बालिकाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के उच्चीकरण के माध्यम से बच्चों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने तथा पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को इन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

            विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन को केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसके उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। सभी केंद्रों में गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएं, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

 

        बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि