किसानों का शक्ति प्रदर्शन जारी, अधिकारी मनाने में जुटे..

Spread the love

 

संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

किसानों का शक्ति प्रदर्शन जारी, अधिकारी मनाने में जुटे..

 

कलेक्टर हटाओ… नहीं तो कलेक्ट्रेट के बाहर ही दाल-बाटी पकाओ

 

 

        आगर मालवा: कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय किसान संघ ने आगर कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 3 बजे बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य द्वार के बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों ने ‘किसान विरोधी कलेक्टर वापस जाओ’ के नारे लगाते हुए अपनी मांगों को लेकर जमकर आवाज बुलंद की। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट के बाहर आंदोलन का ऐसा नजारा बना कि शाम होते-होते यहां चूल्हा जल गया और दाल-बाटी बनने लगी। किसानों ने साफ कर दिया कि यह सिर्फ कुछ घंटे का धरना नहीं है। मांगें पूरी नहीं होने तक वे कलेक्ट्रेट के बाहर ही डटे रहेंगे। इसी संदेश के साथ किसान शाम को अपने साथ खाना बनाने का सामान लेकर पहुंचे और मुख्य द्वार के सामने ही दाल-बाटी बनाना शुरू कर दिया। कलेक्ट्रेट के बाहर चूल्हा जलते और दाल-बाटी पकते देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। किसानों ने वहीं बैठकर भोजन किया और इसके बाद भी धरना जारी रखा। भारतीय किसान संघ का आरोप है कि कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा का रवैया किसानों के प्रति लगातार उपेक्षापूर्ण रहा है। किसान संघ पहले ही कलेक्टर के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ज्ञापन सौंप चुका है। अब किसानों ने कलेक्टर को पद से हटाने को अपनी प्रमुख मांग बनाते हुए आंदोलन तेज कर दिया है। किसानों के अनुसार उनकी 37 सूत्रीय मांगें भी लंबे समय से लंबित हैं। इनमें सोयाबीन फसल नुकसान का बीमा भुगतान, पीला मोजेक से प्रभावित फसलों का सर्वे सहित किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। किसानों का कहना है कि जब तक इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती और कलेक्टर को हटाने की मांग पर निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कलेक्ट्रेट के बाहर करीब एक हजार किसानों की मौजूदगी ने आंदोलन को बड़ा रूप दे दिया। दिनभर नारेबाजी और धरने के बाद जब कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही दाल-बाटी बनने लगी तो आंदोलन का यह अंदाज पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया। इधर किसानों के बढ़ते जमावड़े और उनके अनोखे प्रदर्शन को देखते हुए अधिकारी भी लगातार किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने और आंदोलन समाप्त कराने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। किसानों के इस प्रदर्शन ने प्रशासन के सामने साफ संदेश रखा है कि इस बार किसान केवल ज्ञापन देकर लौटने के मूड में नहीं हैं। कलेक्ट्रेट के बाहर चूल्हा जलाकर दाल-बाटी पकाने के अंदाज में किसानों ने संकेत दे दिया कि जरूरत पड़ी तो धरना लंबा चलेगा और वे आंदोलन स्थल को ही अपना अस्थायी पड़ाव बना लेंगे।

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि