अश्रुधारा

Spread the love

 

आचार्य अवधेश झा 

गंघटी आश्रम, धर्मागत पुर 

पिलखी गजपति, मुरौल 

मुजफ्फरपुर, बिहार 

 

 

(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

                 अश्रुधारा

÷÷÷÷÷÷÷÷÷=

                (सावन की वर्षांत)

 

काठ काठ से आग जला दो बाबू जी !

सावन की बर्षात भगा दो बाबू जी!!

 

बचपन भर कोड़े कांधे पे रखते थे

बाबू जी मेरे कभी न थकते थे

है वसंत की बेला 

बचपन वाला राग़ (लोड़ी) सुना दो बाबू जी

सावन की वर्षांत भगा दो बाबू जी!!  

 

फंटे पुराने कपड़े पहने रहते थे !

खूब पढ़ो बेटा ये हमसे कहते थे!!

कुछ भी फर्माइश करदो पूरी होती !

जैसे घर में खूब भरे हों हीरे मोती!!

है ख्वाहिश इतनी,

कुछ राग़ जगा दो बाबू जी!

सावन की वर्षांत भगा दो बाबू जी!!

 

कुछ अनबन कुछ गुनधुन मां बाबू जी का 

याद आ रहा समय पुराना बाबू जी का

पैसो की तंगी 

तबियत रूठी समझो

तेज तप रहा तन मन 

बातें मीठी समझो

ना समझी में

समझ बढ़ा दो बाबू जी 

सावन की वर्षांत 

भगा दो बाबू जी

 

दिन दोपहरी काम काम आराम नहीं 

जबतक पैसे न आये विश्राम नहीं

कुछ खाने पीने की वस्तु ले आना

पर समय ⌚ से पढ़कर ही घर को आना 

वैसा फिर विस्वास जगा दो बाबू जी 

सावन की वर्षांत भगा दो बाबू जी

 

दूध मलाई छांछ हमारे लिए सदा 

रूखी सूखी खाते रहते थे सदा सदा

हमको देते उपदेश सदा सच्चाई का 

वो मानव मूरत थे अच्छाई का

भूल रहा हूं ज्ञात करा दो बाबू जी 

सावन की वर्षांत भगा दो बाबू जी

 

हर खिदमत करते रहते वो हम सबकी

पकड़े पुस्तक आ जाती हमको झपकी 

लार प्यार से हमें पढ़ा दो बाबू जी

सावन की वर्षांत भगा दो बाबू जी

 

आज आपकी कमी हमें जो खलती है

पहले वाली खुशी कहां अब मिलती है

मन के कोने मे हर दम इक क्रंदन है

पर सदा प्रस्फुटित आपका हीं अभिनंदन है

सतरंगी सी राग जगा दो बाबू जी

सावन की वर्षांत भगा दो बाबू जी

 

है कितने हीं दुश्मन इन अच्छाई के 

भाई हीं दुश्मन बन बैठे हैं भाई के

फिर से वो विस्वास जगा दो बाबू जी 

सावन की वर्षांत भगा दो बाबू जी 

 

 

 

  • Related Posts

    छात्रों की गूॅंज के आशय और प्रासंगिकता।

    Spread the love

    Spread the love  राजकुमार कुम्भज, इन्दौर.              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     छात्रों की गूॅंज के आशय और प्रासंगिकता। ___________________          …

    किसानों का शक्ति प्रदर्शन जारी, अधिकारी मनाने में जुटे..

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   किसानों का शक्ति प्रदर्शन जारी, अधिकारी मनाने में जुटे..  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छात्रों की गूॅंज के आशय और प्रासंगिकता।

    • By User
    • September 23, 2026
    • 14 views
    छात्रों की गूॅंज के आशय और प्रासंगिकता।

    अश्रुधारा

    • By User
    • September 23, 2026
    • 8 views
    अश्रुधारा

    किसानों का शक्ति प्रदर्शन जारी, अधिकारी मनाने में जुटे..

    • By User
    • September 23, 2026
    • 11 views
    किसानों का शक्ति प्रदर्शन जारी, अधिकारी मनाने में जुटे..

    गणेश उत्सव पर लव कुश मित्र मंडल द्वारा भव्य कन्या भोजन का आयोजन किया गया।

    • By User
    • September 23, 2026
    • 8 views
    गणेश उत्सव पर लव कुश मित्र मंडल द्वारा भव्य कन्या भोजन का आयोजन किया गया।

    कैसे हो महिला सशक्तिकरण

    • By User
    • September 23, 2026
    • 13 views
    कैसे हो महिला सशक्तिकरण

    हाईकोर्ट झारखण्ड के निवर्तमान न्यायाधीश जस्टिस सुभाष चन्द ने देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के लॉ छात्रों को दिये सिविल जज बनने के गूढ मंत्र : न्यायपालिका ही है विधि की सर्वोच्च संस्था

    • By User
    • September 23, 2026
    • 6 views
    हाईकोर्ट झारखण्ड के निवर्तमान न्यायाधीश जस्टिस सुभाष चन्द ने देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के लॉ छात्रों को दिये सिविल जज बनने के गूढ मंत्र : न्यायपालिका ही है विधि की सर्वोच्च संस्था