मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में कुलपति
प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट का भव्य स्वागत।
अल्मोड़ा: कुलपति बनने के बाद पहली बार उनका सोबन सिंह जीना परिसर में आगमन हुआ। उनके आगमन पर परिसर के प्राध्यापकों ने स्वागत किया। इस दौरान प्रो. जगत सिंह बिष्ट (पूर्व कुलपति),
प्रो. संजीव आर्या (DSW), डॉ धनी आर्या (कुलानुशासक), प्रो एच सी जोशी (संकायाध्यक्ष, कला) सहित विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, कर्मचारीगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में कुलपति प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट का भौतिक विज्ञान में स्वागत हुआ।
भौतिक विज्ञान विभाग में प्रो. बिष्ट का अभिनंदन किया गया। विभाग के डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. गौरव कर्नाटक, डॉ. बी सी एस चौहान, डॉ. तिलक जोशी, डॉ. पवन जोशी, जयवीर सिंह नेगी, भीम सिंह, हीरा सिंह, दान सिंह, धीरेंद्र रायल, प्रो. रुबीना अमान, डॉ. राजेन्द्र जोशी, डॉ. सबीहा नाज, डॉ. प्रियंका आदि उपस्थित हुए।









