बजरंग दल उत्तराखंड की प्रांत स्तरीय दायित्व-बोध एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

        बजरंग दल उत्तराखंड की प्रांत स्तरीय

        दायित्व-बोध एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न।

 

 

      नैनीताल:  दिनांक 22 एवं 23 सितंबर को महायोगी पायलट बाबा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, तल्ली गैठिया, ज्योलीकोट, नैनीताल में बजरंग दल उत्तराखंड की प्रांत स्तरीय दायित्व-बोध एवं संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

 

          बैठक में संगठन द्वारा विश्व हिंदू परिषद अल्मोड़ा के जिला मंत्री एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए बजरंग दल उत्तराखंड प्रांत का प्रान्त गौरक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया।

 

          बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक विस्तार तथा गौरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। संगठन द्वारा एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी को दी गई नई जिम्मेदारी के बाद उनसे गौरक्षा के क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

 

           इस अवसर पर क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर, क्षेत्र संयोजक बजरंग दल अनुज वालिया, प्रान्त संगठन मंत्री अजय, प्रान्त संयोजक पूरन चंद्र जोशी, प्रान्त मंत्री धीरेंद्र शर्मा सहित बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

 एडवोकेट विजय सिंह सिराड़ी ने नई जिम्मेदारी प्रदान किए जाने पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए गौरक्षा एवं संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि