सेवा संकल्प अभियान के तहत ताकुला में आयोजित शिविर में 236 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

सेवा संकल्प अभियान के तहत ताकुला में आयोजित शिविर में 236 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

 

       अल्मोड़ा: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड ताकुला में आयोजित शिविर में 236 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 307 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनसामान्य को संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

       शिविर में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित विभागों के समक्ष रखीं। कुल 121 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 104 का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 84 आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।

 

        विभागीय स्टालों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिली।

 

        शिविर में मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, परियोजना निदेशक केएन तिवारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।      …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।