गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस की धूम।

Spread the love

 

 

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

   

                 (नया अध्याय, देहरादून)

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस की धूम।

 

     विश्व पर्यटन दिवस के रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

केंद्रीय विश्वविद्यालय में भव्य और अभिनव आयोजन।

 

             श्रीनगर/देहरादून: विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय पर्यटन उत्सव के अंतिम दिन विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में भारी संख्या में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पिछले दो दिनों के दौरान भी छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, कौशल और उत्साह से कार्यक्रम को यादगार बना दिया और तीसरे दिन एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों से समा बांध दिया 

 

     पर्यटन दिवस के इस कार्यक्रम में पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पर्यटन के लिए ग्यारह विशिष्ट लोगों को उनके विशेष योगदान के लिए “सैर सलीका पुरस्कार” प्रदान किए गए। सैर सलीका पुरस्कार शैलेंद्र रावत खोली होम स्टे देहरादून, चांदनी अरोड़ा साइकिल सखी, कीर्ति नवानी विंसर पब्लिकेशन, उत्तराखंड टूरिज्म एसोसिएशन, उत्तरांश, चित्रकार मुकुल बडोनी, धन सिंह पेड़ वाले गुरुजी, संदीप गुसाईं, अनुज प्रथम संवेदना से सेवा तक को प्रदान किया गया।

 

     कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देश के पहले लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने युवाओं से इस अवसर पर संवाद करते हुए रचनात्मक तथा उद्देश्यपूर्ण लक्ष्यों को निर्धारित करते हुए सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। विदुषी निशंक ने प्रकृति, संस्कृति और संस्कारों से अपनी प्रवृत्ति को निखारने तथा अपनी ऊर्जा को सदैव रचनात्मकता से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि व्यक्तित्व विकास में अपनी कार्यशैली और दिनचर्या का समन्वय ही सफलता का मार्ग बनता है।

 

     पिछले तीन दिनों में आयोजित प्रतियोगिताओं के चयनित प्रतिभागियों ने दिनभर शानदार प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया।

 

         कार्यक्रम में केंद्र के निदेशक प्रोफेसर राकेश ड्योढ़ी, पर्यटन प्रबंधन डीन प्रोफेसर रश्मि ड्योढ़ी, विश्वविद्यालय के नियुक्ति डीन प्रोफेसर मोहन पंवार, वित्त अधिकारी डॉ अजय मोहंती, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी एवं छात्र संघ के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।      …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।