ज्ञानेशकुमार प्रकरण का पटाक्षेप?

Spread the love

राजकुमार कुम्भज

जवाहरमार्ग, इन्दौर

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                             (w) 6395080071

          ज्ञानेशकुमार प्रकरण का पटाक्षेप?

_______________________

आज देशभर में चटख़ारेदार चर्चा का विषय-विशेष और गंभीर सवाल यही ठहरा बैठा है कि ज्ञानेशकुमार प्रहसन का पटाक्षेप कैसे संभव हो सकता है?

        ज्ञानेशकुमार का मामला राष्ट्रीय मनोरंजन का रहस्यमयी झुनझुना बनता जा रहा है। सत्ता-पक्ष और विपक्ष एक दूसरे के विरुद्ध,आरोप-प्रत्यारोप लगाने की नूरा कुश्ती के फर्जी जोराजोरी में, अपनी व्यस्तता प्रदर्शित करते दिखाई दे रहे हैं।

   विधि-विषेश का आकलन तो अभी तक यही ज्ञात हुआ है कि उपलब्ध व्यवस्था ज्ञानेशकुमार जी को अपदस्थ नहीं कर सकती है। यहाँ तक कि मौजूदा संसद भी नहीं; क्योंकि मौजूदा संसद का अंकगणित इस प्रकरण के समाधान हेतु सक्षम नहीं है।

                      न तो पक्ष के साथ और न ही विपक्ष के साथ, संसद में अपने-अपने आशय के समर्थन का,आज इतना सक्षम संख्याबल है कि वे ज्ञानेशकुमार को शिक्षित करने वाला कोई क़दम उठा सकें। लिहाजा होना क्या है?

तब होना क्या चाहिए?

       ज्ञानेशकुमार अगर स्वयं कुछ करना चाहेंगे,तो दुनिया की कोई भी शक्ति इस व्यक्ति को किसी भी कोण और दृष्टिकोण से कैसे रोक सकेगी?

                 लोकसभा-लोकमार्ग वे देखेंगे नहीं और मार्गदर्शन प्राप्त करने के अभिलाषी वे हैं नहीं। ज्ञानेशकुमार जी, अपनी एक अकेली राह के एक अकेले ऐसे राही हैं, जो न कहीं झुकता है और न कहीं रूकता है.फिर भले क्यों नहीं सारा देश ही सड़कों पर उतर आए?

             ज्ञानेशकुमार के संदर्भ में मौजूदा संसद का संख्याबल (पक्ष-विपक्ष) पर्याप्त जोड़-तोड़ सहित कुछ कर सकता है, इसमें पर्याप्त सम्मान सहित संदेह है।

ज्ञानेशकुमार ख़ुद ऐसा-वैसा कुछ कर बैठेंगे,इसमें भी पर्याप्त सम्मान सहित संदेह है। वे आत्महंता नहीं हैं.वे कायर नहीं हैं। वे एक दृढ़ आत्म-विश्वासी शख्सियत हैं।

एक सौ चालीस करोड़ जनता का मुख्य चुनाव आयुक्त बना रहना कोई कम बड़ा सिरदर्द नहीं है।

                संभव ये हो सकता है कि ज्ञानेकुमार, संसद से सड़क तक के खुल्लमखुल्ला शोर को अनसुना करते रहने के बाद, आत्मा की आवाज सुन लें और आत्मग्लानिवश थोड़ा-बहुत दबाव महसूस करें।

     जरुरी तो नहीं है कि लज्जा नामक शब्द हर किसी व्यक्ति के शब्दकोष में होना ही चाहिए. हनुमान का अनुमान संजीवनी बूटी नहीं,पूरा पर्वत ढ़ोने के लिए अभिशप्त है, तथास्तु!

तो क्या बाद इसके देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेशकुमार कुछ उलट-पलटकर स्वेच्छा से इस्तीफ़ा दे सकते हैं?

क्या नहीं ज्ञानेशकुमार प्रहसन का पटाक्षेप ऐसे संभव हो सकता है?

  • Related Posts

    घटनाएं क्यों घटती हैं! (समालोचना)

    Spread the love

    Spread the love  राजेंद्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत्त केंद्रीय जेल अधीक्षक)       बिलासपुर, छत्तीसगढ़                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    गरबे के जरिए मां आदिशक्ति की आराधना, भजनों की धुन पर थिरके कदम।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                       …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।      

    • By User
    • October 15, 2026
    • 8 views
    वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।       

    सेवा संकल्प अभियान के तहत भिकियासैंण के जीनापानी में आयोजित शिविर में 734 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 11 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत भिकियासैंण के जीनापानी में आयोजित शिविर में 734 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    अल्मोड़ा में वीपीएल ट्राफी पर यश सन साइन का कब्जा।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 5 views
    अल्मोड़ा में वीपीएल ट्राफी पर यश सन साइन का कब्जा।

    श्रमदान से बष्टी तोक में ग्रामीणों ने बनाई 300 मीटर सड़क। 

    • By User
    • October 15, 2026
    • 11 views
    श्रमदान से बष्टी तोक में ग्रामीणों ने बनाई 300 मीटर सड़क। 

    अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े गंभीर सवालों के बीच दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण

    • By User
    • October 15, 2026
    • 6 views

    • 7 views
    वरिष्ठ पत्रकार चन्द्रशेखर द्विवेदी के प्रोन्नति पर उनके विदाई समारोह में पत्रकारों ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया सम्मानित।