स्थानीय शिल्प, पहाड़ी व्यंजन और पर्यटन गतिविधियों को जोड़कर होगा हिमाद्रि हैंडलूम का पुनरुत्थान।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

 

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                                 (w)6395080071

 

स्थानीय शिल्प, पहाड़ी व्यंजन और पर्यटन गतिविधियों

     को जोड़कर होगा हिमाद्रि हैंडलूम का पुनरुत्थान।

 

       दूरदर्शी सोच के साथ होगा दीनापानी केंद्र

                 का विकास और कायाकल्प।

 

 

 

        अल्मोड़ाः  जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने दीनापानी स्थित हिमाद्रि हैंडलूम का निरीक्षण कर केंद्र में संचालित गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र के पुनरुत्थान के लिए स्थानीय शिल्प, पारंपरिक खानपान और पर्यटन गतिविधियों को संयुक्त रूप से विकसित करने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।

 

            निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र में कार्यरत बुनकरों से बातचीत कर उनके कार्य, पारिश्रमिक भुगतान की स्थिति तथा समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समस्त लेखा विवरणों की जांच की और संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया।

 

         जिलाधिकारी ने कहा कि दूरदर्शी सोच और समन्वित प्रयासों से दीनापानी केंद्र का विकास एवं कायाकल्प किया जाएगा। केंद्र में पहाड़ी व्यंजनों पर आधारित कैफे, खगोलीय अवलोकन एवं तारों को निहारने की गतिविधियों, हथकरघा पर्यटन, मिट्टी के बर्तन बनाने की कला तथा चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद तैयार करने जैसी गतिविधियों को एक साथ विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इससे पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति, खानपान और पारंपरिक शिल्प से परिचित कराने के साथ ही बुनकरों एवं कारीगरों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित किए जा सकेंगे।

 

          जिलाधिकारी ने हथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन को मजबूत करने और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बुनकरों एवं कारीगरों को नए डिजाइन, तकनीक और बाजार की मांग से परिचित कराने के लिए अध्ययन भ्रमण कराए जाएंगे। इससे उन्हें सफल कार्यप्रणालियों को समझने तथा अपने उत्पादों की गुणवत्ता एवं विविधता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

 

          जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय हथकरघा प्रदर्शनियों की जानकारी जुटाने तथा इनमें स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन एवं प्रतिभाग की संभावनाओं का परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र की गतिविधियों को स्थानीय कौशल और पर्यटन से जोड़ते हुए इसके सतत संचालन एवं विकास की दिशा में कार्य करने पर जोर दिया।

 

         

       इसमें अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शुभम तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    22अक्टूबर से शुभारंभ होने जा रहा है दिव्य “जय गोलज्यू महोत्सव” का, उत्तराखंड के साथ साथ देश के तमाम राज्यों की कला संस्कृति के एक साथ होंगे भव्य दर्शन।

    Spread the love

    Spread the love    ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत                         (नया अध्याय, कुमाऊं)               …

    लाखामंडल के गाता खढ में 40 (सिलपर) लकड़ी पकड़े जाने पर हंगामा भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने वन विभाग और रेंजर‌ विनोद चौहान पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)          लाखामंडल के गाता खढ में 40 (सिलपर) लकड़ी पकड़े जाने पर हंगामा भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने वन विभाग और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुस्कान केशरी ने बच्चों के बीच फल, बिस्कुट एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित कर जगाई शिक्षा की अलख।

    • By User
    • October 21, 2026
    • 8 views
    मुस्कान केशरी ने बच्चों के बीच फल, बिस्कुट एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित कर जगाई शिक्षा की अलख।

    मजबूर अवस्था से मजबूत बनने का सफर कठिन साधना पूर्ण होता है:

    • By User
    • October 21, 2026
    • 6 views
    मजबूर अवस्था से मजबूत बनने का सफर कठिन साधना पूर्ण होता है:

    पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • October 21, 2026
    • 9 views
    पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    22अक्टूबर से शुभारंभ होने जा रहा है दिव्य “जय गोलज्यू महोत्सव” का, उत्तराखंड के साथ साथ देश के तमाम राज्यों की कला संस्कृति के एक साथ होंगे भव्य दर्शन।

    • By User
    • October 21, 2026
    • 7 views
    22अक्टूबर से शुभारंभ होने जा रहा है दिव्य “जय गोलज्यू महोत्सव” का, उत्तराखंड के साथ साथ देश के तमाम राज्यों की कला संस्कृति के एक साथ होंगे भव्य दर्शन।

    आँतरिक बेचैनी का रचनात्मक अवकाश है कविता।

    • By User
    • October 21, 2026
    • 9 views
    आँतरिक बेचैनी का रचनात्मक अवकाश है कविता।

    कर्मफल (भाग 6)

    • By User
    • October 21, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 6)