ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत
(नया अध्याय, कुमाऊं) (w)6395080071
22अक्टूबर से शुभारंभ होने जा रहा है दिव्य “जय गोलज्यू महोत्सव” का, उत्तराखंड के साथ साथ देश के तमाम राज्यों की कला संस्कृति के एक साथ होंगे भव्य दर्शन।
अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होने जा रहा “जय गोलज्यू महोत्सव। यह महोत्सव मल्ला महल (ओल्ड कलेक्ट्रेट) अल्मोड़ा में आयोजित होने जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ ‘ड्योड़ी पोखर अल्मोड़ा’ से मल्ला महल तक शोभा यात्रा निकालकर किया जाएगा। यह महोत्सव 22अक्टूबर से 28अक्टूबर 2026 तक है चलेगा। महोत्सव के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस महोत्सव का आयोजन ‘संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति ‘ अल्मोड़ा द्वारा किया जा रहा है। बुधवार 21अक्टूबर2026 को आयोजन समिति के प्रमुख प्रकाश बिष्ट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इस महोत्सव को कराने का उनकी समिति का मुख्य उद्देश्य अपने आराध्य देवता ‘श्री गोलज्यू’ का स्मरण किया जाता है, वहीं सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा सहित पूरे उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा, मान्यताएं एवं यहां की बोली भाषा को भी मंच प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के अलावा, देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति एवं कला का संगम एक साथ देखने को मिलेगा। उत्तराखंड के अलावा -जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, असम, मध्यप्रदेश, हरियाणा एवं गुजरात शामिल हैं।
बिष्ट ने बताया कि इस एक सप्ताह तक चलने वाले भव्य महोत्सव में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा, अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्कूली बच्चोंतथा महिलाओं की अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों एवं महिलाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रत्येक मेम्बर दिन विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा अपनी लोक कला का प्रदर्शन किया जाएगा तथा हर रोज स्टार नाइट में अल्मोड़ा सहित उत्तराखंड के जाने-माने लोक गायक एवं लोक गायिकाओं द्वारा अपने सुमधुर गीतों का गायन प्रस्तुत किया जाएगा। स्टार नाइट में जिन लोक गायक व लोक गायिकाओं द्वारा अपनी गायिकी का प्रदर्शन किया जाएगा, उनमें प्रमुख हैं -ललित मोहन जोशी (फौजी), राकेश कनवाल, कैलाश कुमार, महिपाल मेहता, रोशन बनौला, कमलेश कुमार, बेबी प्रियंका, शिवानी नेगी, नवीन पाठक, अमित गोस्वामी, ज्योति कोहली, रुचि आर्या प्रमुख हैं, इसके अलावा गायक विकास भारद्वाज तथा द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के चेंपियन -शंभु शिखर शामिल हैं।
बिष्ट ने सभी आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस महोत्सव को भव्य एवं दिव्य बनाने में आप सभी के सहयोग की आकांक्षा करता हूं।
इस अवसर पर हरीश कनवाल, प्रकाश बिष्ट, लता तिवारी, तारा तिवारी, रवि चौहान, शुभम रौतेला आदि लोग मौजूद थे।






