संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
आगर-मालवा : पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन आगर-मालवा में स्मृति परेड एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी दिलीप कुमार सोनी सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
कार्यक्रम में शहीदों के साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए जनसेवा एवं नागरिकों की सुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया गया।

वीर शहीद अमर रहें!






