कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित हुईं अल्मोड़ा की प्रीति पंत।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

 

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                                 (w)6395080071

 

 

   कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में

         सम्मानित हुईं अल्मोड़ा की प्रीति पंत।

 

       वैज्ञानिक खेती अपनाकर बढ़ाई आय,

        अन्य किसानों के लिए बनीं प्रेरणा।

 

 

 

 

              अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा के विकासखंड ताड़ीखेत के ग्राम वलना निवासी प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत को कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 15 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड से एकमात्र महिला कृषक के रूप में उनका चयन हुआ।

 

           मुख्य कृषि अधिकारी विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि प्रीति पंत पिछले लगभग 20 वर्षों से खेती कर रही हैं। प्रारंभ में परंपरागत तरीकों से खेती करने के कारण उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था। लगभग 10–12 वर्ष पूर्व कृषि विभाग के संपर्क में आने के बाद उन्होंने आत्मा योजना के अंतर्गत विभिन्न प्रशिक्षणों एवं भ्रमण कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राप्त वैज्ञानिक जानकारी और उन्नत तकनीकों को खेती में अपनाकर उन्होंने अपनी कृषि गतिविधियों को अधिक लाभकारी बनाया।

 

        कृषि विभाग द्वारा उन्हें विभिन्न फसलों के उन्नत बीज एवं फसल सुरक्षा संबंधी सहायता उपलब्ध कराई गई। कृषि कार्यों को सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से पावर वीडर, चैफ कटर, ब्रश कटर एवं चक्की आदि यंत्रों की सुविधा भी प्रदान की गई। इन संसाधनों और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर वह अपनी आय बढ़ाने के साथ अन्य किसानों को भी उन्नत खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

 

           प्रीति पंत मडुवा, गेहूं, भट्ट, मसूर, मक्का एवं उड़द के साथ-साथ सब्जियों और मसालों की खेती भी करती हैं। खेती के प्रति उनकी रुचि, जागरूकता एवं उपलब्धियों को देखते हुए कृषि विभाग द्वारा उनका नाम और सफलता की कहानी भारत सरकार को प्रेषित की गई थी, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया।

 

                  मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रीति पंत को मिला यह सम्मान जनपद एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धि महिला किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने, कृषि में नवाचार करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करेगी।

  • Related Posts

    22अक्टूबर से शुभारंभ होने जा रहा है दिव्य “जय गोलज्यू महोत्सव” का, उत्तराखंड के साथ साथ देश के तमाम राज्यों की कला संस्कृति के एक साथ होंगे भव्य दर्शन।

    Spread the love

    Spread the love    ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत                         (नया अध्याय, कुमाऊं)               …

    लाखामंडल के गाता खढ में 40 (सिलपर) लकड़ी पकड़े जाने पर हंगामा भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने वन विभाग और रेंजर‌ विनोद चौहान पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)          लाखामंडल के गाता खढ में 40 (सिलपर) लकड़ी पकड़े जाने पर हंगामा भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने वन विभाग और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुस्कान केशरी ने बच्चों के बीच फल, बिस्कुट एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित कर जगाई शिक्षा की अलख।

    • By User
    • October 21, 2026
    • 8 views
    मुस्कान केशरी ने बच्चों के बीच फल, बिस्कुट एवं पठन-पाठन सामग्री वितरित कर जगाई शिक्षा की अलख।

    मजबूर अवस्था से मजबूत बनने का सफर कठिन साधना पूर्ण होता है:

    • By User
    • October 21, 2026
    • 6 views
    मजबूर अवस्था से मजबूत बनने का सफर कठिन साधना पूर्ण होता है:

    पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • October 21, 2026
    • 9 views
    पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    22अक्टूबर से शुभारंभ होने जा रहा है दिव्य “जय गोलज्यू महोत्सव” का, उत्तराखंड के साथ साथ देश के तमाम राज्यों की कला संस्कृति के एक साथ होंगे भव्य दर्शन।

    • By User
    • October 21, 2026
    • 7 views
    22अक्टूबर से शुभारंभ होने जा रहा है दिव्य “जय गोलज्यू महोत्सव” का, उत्तराखंड के साथ साथ देश के तमाम राज्यों की कला संस्कृति के एक साथ होंगे भव्य दर्शन।

    आँतरिक बेचैनी का रचनात्मक अवकाश है कविता।

    • By User
    • October 21, 2026
    • 9 views
    आँतरिक बेचैनी का रचनात्मक अवकाश है कविता।

    कर्मफल (भाग 6)

    • By User
    • October 21, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 6)