पर्यटक गांव सारी से भावुक क्षणों के साथ विदा हुई भगवती नन्दा।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

        पर्यटक गांव सारी से भावुक क्षणों

         के साथ विदा हुई भगवती नन्दा।

 

        मक्कूमठ पहुंचने पर जगत कल्याण

                के लिए हुई तपस्यारत।

 

    रामनवमी से लेकर शरद पूर्णिमा तक विभिन्न

        गांवों का वातावरण बना रहा भक्तिमय। 

 

                  ऊखीमठः    पर्यटक गांव सारी से भगवती नन्दा भावुक क्षणों, महिलाओं के पौराणिक जागरो, सैकड़ों भक्तों की जयकारों व स्थानीय वाद्य यंत्रो की मधुर धुनो के साथ विदा होकर अपने तपस्थली मक्कूमठ में पहुंच कर जगत कल्याण के लिए तपस्यारत हो गयी है! भगवती नन्दा के आगमन से तुंगनाथ घाटी के विभिन्न गांवों का वातावरण कई दिनों तक भक्तिमय बना रहा तथा ग्रामीण, धियाणिया व पर्यटक भगवती नन्दा की असीम भक्ति में डूबे रहें! भगवती नन्दा के आगमन पर ग्रामीणों द्वारा अनेक प्रकार के धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सभी गांवों में बगडवाल नृत्य मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा! रविवार को सारी गांव से भगवती नन्दा के विदा होते समय महिलाओं व धियाणीयो की आंखें छलक उठी तथा ग्रामीणों ने भगवती नन्दा को विदा होते समय कई स्थानीय व्यंजन भेंट कर मनौती मांगी! भगवती नन्दा की विदा होते समय महिलाएं दूर खेत – खलिहानों तक भगवती नन्दा की राह निहार कर अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना करती रही ! जानकारी देते हुए तारा भट्ट ने बताया कि भगवती नन्दा के प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रों के अष्टमी से क्षेत्र भ्रमण की परम्परा युगों पूर्व की है तथा भगवती नन्दा प्रति वर्ष काण्डा, हूण्डू, उषाडा़, दैडा़, व सारी गाँवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को आशीर्वाद देती है व भगवती नन्दा के आगमन से ग्रामीणों में भारी उत्साह बना रहता है। पूर्व सूचना अधिकारी गजपाल भटट् ने बताया कि भगवती नन्दा के आगमन पर विभिन्न गांवों के ग्रामीणों द्वारा अनेक धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है तथा पौराणिक जागरो के माध्यम से भगवती नन्दा की महिमा का गुणगान किया जाता है! सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल बजवाल ने बताया कि भगवती नन्दा के आगमन से सभी गांवों का वातावरण भक्तिमय बना रहता है व ग्रामीणों में भगवती नन्दा के प्रति अगाध श्रद्धा बनी रहती है! प्रधान उषाडा प्रतिपाल बजवाल ने बताया कि भगवती नन्दा के विदाई का समय बड़ा भावुक होता है! पूर्व प्रधान प्रदीप बजवाल ने बताया कि भगवती नन्दा के आगमन से ग्रामीणों में प्यार, प्रेम व सौहार्द बना रहता है! पूर्व प्रधान योगेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि भगवती नन्दा के भ्रमण के दौरान ग्रामीण अपने श्रद्धा के अनुसार अनेक प्रकार के व्यंजन अर्पित कर मनौती मांगते है तथा भगवती नन्दा की विदाई का समय बड़ा भावुक होता है। इस मौके पर रणजीत सिंह नेगी, मुरली सिंह नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, दिलवर भट्ट, दिलवर नेगी , कुलदीप नेगी, अंकित नेगी, अशोक भट्ट, कलम भट्ट, रामेश्वरी भट्ट, नन्दा जागरी नर्मदा देवी, गुड्डी सहित सैकड़ों श्रद्धालु , धियाणियां व ग्रामीण मौजूद थे।

 

  • Related Posts

    विद्वान एवं जनांदोलनों के नायक डॉ. गिरिधर पंडित के निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जताया शोक।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)             …

    बजरंग दल की नवीन जिला टोली की घोषणा, चार कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति, संघर्ष और सपनों को समर्पित एक अनूठी साहित्यिक पहल डॉ. रूपाली गर्ग की पुस्तक ‘हौसलों की उड़ान’।

    • By User
    • October 25, 2026
    • 10 views
    नारी शक्ति, संघर्ष और सपनों को समर्पित एक अनूठी साहित्यिक पहल डॉ. रूपाली गर्ग की पुस्तक ‘हौसलों की उड़ान’।

    पर्यटक गांव सारी से भावुक क्षणों के साथ विदा हुई भगवती नन्दा।

    • By User
    • October 25, 2026
    • 14 views
    पर्यटक गांव सारी से भावुक क्षणों के साथ विदा हुई भगवती नन्दा।

    “शरद पूर्णिमा”

    • By User
    • October 25, 2026
    • 9 views
    “शरद पूर्णिमा”

    क्या नादान समझते हो

    • By User
    • October 25, 2026
    • 14 views
    क्या नादान समझते हो

    विद्वान एवं जनांदोलनों के नायक डॉ. गिरिधर पंडित के निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जताया शोक।

    • By User
    • October 24, 2026
    • 14 views
    विद्वान एवं जनांदोलनों के नायक डॉ. गिरिधर पंडित के निधन पर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जताया शोक।

    बजरंग दल की नवीन जिला टोली की घोषणा, चार कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व।

    • By User
    • October 24, 2026
    • 9 views
    बजरंग दल की नवीन जिला टोली की घोषणा, चार कार्यकर्ताओं को सौंपे गए दायित्व।