प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने क्वारब जोन में सुरक्षात्मक कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                                 (w) 6395080071

 

 

          प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने क्वारब जोन में सुरक्षात्मक कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

 

 

 

           अल्मोड़ा: जनपद के प्रभारी प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने आज क्वारब जोन में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं कार्य पूर्ण होने की समयसीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

 

             निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि क्वारब जोन में वैली साइड (घाटी की ओर) किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि हिल साइड (पहाड़ी की ओर) सुरक्षात्मक कार्य तीव्र गति से संचालित किए जा रहे हैं। प्रभारी सचिव ने मौके पर निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

         प्रभारी सचिव ने कहा कि क्वारब क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं यातायात की सुगमता सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों को इस प्रकार संपादित किया जाए कि आमजन एवं यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो तथा मार्ग पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।

 

       उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शेष सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा कार्यों की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

 

         इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की ‌ अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी ‌को सौंपा ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)             लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग…

    रेडक्रॉस की पहल पर नेशनल हाईवे पर क्रॉस बैरियर लगाने की कार्रवाई के निर्देश,दुर्घटनाओं और गोवंश के चोटिल होने की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी को सौंपा था ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वेंकटेश साहित्य समिति द्वारा नारी अबला नहीं सबला है।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 14 views
    वेंकटेश साहित्य समिति द्वारा नारी अबला नहीं सबला है।

    लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की ‌ अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी ‌को सौंपा ज्ञापन।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 11 views
    लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की ‌ अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी ‌को सौंपा ज्ञापन।

    जीवन के हर पल का आनंद लिया जा सकता है

    • By User
    • October 27, 2026
    • 9 views
    जीवन के हर पल का आनंद लिया जा सकता है

    जीवन: एक सहज प्रवाह

    • By User
    • October 27, 2026
    • 9 views
    जीवन: एक सहज प्रवाह

    प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायक: पाठक

    • By User
    • October 27, 2026
    • 13 views
    प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायक: पाठक

    करवा चौथ

    • By User
    • October 27, 2026
    • 9 views
    करवा चौथ