प्रभारी सचिव ने परखी विकास योजनाओं की प्रगति, समयबद्ध क्रियान्वयन और गुणवत्ता पर जोर।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                                 (w) 6395080071

 

   प्रभारी सचिव ने परखी विकास योजनाओं की प्रगति,                समयबद्ध क्रियान्वयन और गुणवत्ता पर जोर।

 

 

        अल्मोड़ाः  जनपद के प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं के साथ केंद्र और राज्य सरकार के प्रमुख ध्वजवाहक कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई।

 

           प्रभारी सचिव ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना सभी विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

 

   बैठक में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत परिव्यय, अवमुक्त धनराशि तथा उसके सापेक्ष किए गए व्यय की विभागवार समीक्षा की गई। संबंधित विभागों ने योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों और उनके सापेक्ष प्राप्त उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पात्र लाभार्थियों को लाभ उपलब्ध कराने की प्रगति पर भी चर्चा हुई।

 

           जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यशील घरेलू नल कनेक्शनों तथा हर घर जल प्रमाणीकरण की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई।

 

        बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित विभागों ने निर्माणाधीन कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। मानसून के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की पैच मरम्मत के लिए निर्धारित लक्ष्यों तथा उनके सापेक्ष किए गए कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई।

 

               बैठक में जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की ‌ अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी ‌को सौंपा ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)             लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग…

    रेडक्रॉस की पहल पर नेशनल हाईवे पर क्रॉस बैरियर लगाने की कार्रवाई के निर्देश,दुर्घटनाओं और गोवंश के चोटिल होने की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी को सौंपा था ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय संस्कृति में प्रेम का बदलता स्वरूप: पौराणिक आदर्शों से आधुनिक ‘लिव-इन’ और कोर्ट-मैरिज तक।

    • By User
    • October 28, 2026
    • 8 views
    भारतीय संस्कृति में प्रेम का बदलता स्वरूप: पौराणिक आदर्शों से आधुनिक ‘लिव-इन’ और कोर्ट-मैरिज तक।

    वेंकटेश साहित्य समिति द्वारा नारी अबला नहीं सबला है।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 15 views
    वेंकटेश साहित्य समिति द्वारा नारी अबला नहीं सबला है।

    लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की ‌ अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी ‌को सौंपा ज्ञापन।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 12 views
    लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की ‌ अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी ‌को सौंपा ज्ञापन।

    जीवन के हर पल का आनंद लिया जा सकता है

    • By User
    • October 27, 2026
    • 9 views
    जीवन के हर पल का आनंद लिया जा सकता है

    जीवन: एक सहज प्रवाह

    • By User
    • October 27, 2026
    • 9 views
    जीवन: एक सहज प्रवाह

    प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायक: पाठक

    • By User
    • October 27, 2026
    • 14 views
    प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायक: पाठक