आजीविका सरस मेला–2026 के द्वितीय दिवस केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया स्टॉलों का निरीक्षण।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

आजीविका सरस मेला–2026 के द्वितीय दिवस केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने किया स्टॉलों का निरीक्षण।

 

         स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों                             से संवाद कर ली उत्पादों की जानकारी।

 

 

 

     अल्मोड़ाः  मल्ला महल में आयोजित आजीविका सरस मेला–2026 के द्वितीय दिवस केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा एवं जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों से बातचीत कर उनके उत्पादों की जानकारी ली तथा स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक हुनर का अवलोकन किया।

 

          केंद्रीय मंत्री एवं जिलाधिकारी ने विभिन्न स्टॉलों पर पहुंचकर प्रदर्शित उत्पादों को देखा और स्टॉल संचालकों से उनकी विशेषताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उत्पादकों ने भी अपने उत्पादों एवं कार्यों से उन्हें अवगत कराया। इस संवाद के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने प्रयासों एवं हुनर को साझा करने का अवसर मिला।

 

        आजीविका सरस मेला स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के साथ ही उत्पादकों और खरीदारों के बीच सीधे संवाद का मंच बन रहा है। मेले में आने वाले लोग उत्पादों को देखने और खरीदने के साथ उन्हें तैयार करने वाले समूहों से उनकी विशेषताओं के बारे में जान सकते हैं। इससे स्थानीय उत्पादों के प्रति समझ और उनकी पहचान बढ़ाने में सहायता मिलती है।

 

     यह आयोजन स्वयं सहायता समूहों, विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं की उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने तथा पारंपरिक कौशल को बाजार से जोड़ने का माध्यम है। 

 

          इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो हरिद्वारः  (नया अध्याय)       भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।     अलीगढ़ (हरिद्वार),…

    कानून के छेत्र में आपराधिक मामलों को सुलझाने का फॉरेंसिक विज्ञान अब बना न्यायिक विज्ञान।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)         कानून के छेत्र में आपराधिक मामलों को सुलझाने                का फॉरेंसिक विज्ञान अब…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 14 views
    हम सबका यह अभियान है, वित्तीय साक्षरता का पैगाम है।

    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    तीन दिवसीय सामुदायिक मध्यस्थता प्रषिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ…….. 

    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    • By User
    • October 31, 2026
    • 11 views
    मैं आजाद था, आजाद हूं, और आजाद रहूंगा

    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 15 views
    स्वाती नक्षत्र के संयोग से सजी दीपावली 8 नवम्बर को-पण्डित ब्रह्मदत्त शास्त्री।

      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    • By User
    • October 31, 2026
    • 11 views
      “प्रेम की ज्योत: जीवन का अंधकार मिटाए।”

    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।

    • By User
    • October 31, 2026
    • 12 views
    भारतीय जीवन मूल्यों के संवर्धन के लिए डॉ. दिनेश शर्मा दंपति को विनोबा भावे स्मृति सम्मान।