दतिया मध्यप्रदेश अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन में युवा कवि शिवम् सिंह तोमर हुए सम्मानित।

Spread the love

ब्यूरो दतिया (मध्य प्रदेश): अशोक राय।

दतिया मध्यप्रदेश अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन में युवा कवि शिवम् सिंह तोमर हुए सम्मानित।

दतिया मध्यप्रदेश में हिन्दी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन में इटावा के युवा कवि शिवम सिंह तोमर को साहित्य सृजक सम्मान से सम्मानित किया गया। ये सम्मान माखनलाल पत्रिकारिता विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति डाॅ केजी सुरेश एवं दतिया पुलिस अधीक्षक डाॅ वीरेन्द्र मिश्रा जी के द्वारा प्राप्त हुआ। ये सम्मान शिवम को हिन्दी साहित्य में अवदान के लिए दिया गया। उक्त कार्यक्रम में 15 से अधिक राज्यों के वरिष्ठ साहित्यकार सम्मिलित हुए। साथ ही दतिया के शासन प्रशासन, उद्योगपति, सामाजिक, राजनीतिक एवं राजपरिवार के महत्वपूर्ण लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में शिवम ने काव्यपाठ के साथ साथ हिन्दी पर भी आपने विचार रखे एवं आयोजन समिति का धन्यवाद किया। शिवम को सम्मान मिलने पर स्वजनों एवं मित्रों ने बधाई दी। जिसमें मुख्य रूप से नव्या न्यूज के मुख्य संपादक रिंकू तिवारी, भगवत सहाय महाविद्यालय के प्रोफेसर डाॅ अमित शर्मा, माधव पर्यावरण संरक्षण समीति की उपाध्यक्ष शिवांगी पाल, आचार्यकुलम विद्यालय जयपुर के प्राचार्य अशोक राय सहित कई साहित्यिक ,सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने बधाई दी।
आपको बता दें कि शिवम सिंह तोमर न केवल हिन्दी साहित्य बल्कि सक्रिय राजनीति में भी रुची रखते हैं। शिवम वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा इटावा के जिला पदाधिकारी है। साथ ही पर्यावरण के प्रति लगाव के चलते माधव विधि महाविद्यालय ग्वालियर के अंतर्गत संचालित माधव पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।

  • Related Posts

    जय जोहार – देवारी तिहार

    Spread the love

    Spread the love    अनुराग बघेल                                                बिजराकापा…

    हाशिये के शब्द (पुस्तक चर्चा)

    Spread the love

    Spread the love  अंजनी सक्सेना                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जय जोहार – देवारी तिहार

    • By User
    • November 3, 2026
    • 8 views
    जय जोहार – देवारी तिहार

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने, वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए साहेबगंज में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 3, 2026
    • 9 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने, वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए साहेबगंज में नुक्कड़ नाटक।

    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बाल्टा में स्कूल बच्चों को स्कूल बैग एवं जूते वितरित।

    • By User
    • November 3, 2026
    • 13 views
    पैलाग फाउंडेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय बाल्टा में स्कूल बच्चों को स्कूल बैग एवं जूते वितरित।

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..   

    • By User
    • November 3, 2026
    • 12 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..    

    हाशिये के शब्द (पुस्तक चर्चा)

    • By User
    • November 3, 2026
    • 9 views
    हाशिये के शब्द (पुस्तक चर्चा)

    मैं सच बताऊँ तो कश्मीरी पंडितों बल्कि हिंदुओं को ही समझ नहीं पाया हूँ…जो हिन्दू को लात मरता है, हिन्दू उसे ही सम्मान देता है… जो हिन्दू को लतियाता है… हिन्दूजन उसके चरण चुम्बन को तैयार रहता है… अपना आत्मसम्मान तक गिरवी रख देता है…

    • By User
    • November 3, 2026
    • 14 views