खाई में गिरा वाहन, तीन की मौत, एक गम्भीर

Spread the love

देहरादून। विकासनगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर छिबरौ पावर हाउस के पास खाई में गिर गया। दुर्घटना में वाहन में सवार हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शवों और गंभीर रूप से घायल चालक को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहंा चालक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश नंबर का एक पिकअप वाहन हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग से बीती शाम करीब छह बजे विकास नगर से हिमाचल प्रदेश के नेरवा की ओर जा रहा था। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। शाम करीब 7.15 पर छिबरौ पावर हाउस के पास पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

दुर्घटना की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। थाना प्रभारी कालसी वैभव गुप्ता ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार कुंवर सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी, सेनठा थाना नेरूवा, हिमाचल प्रदेश, रोहित पुत्र विपिन निवासी नेरवा, हिमाचल प्रदेश, मनमोहन सिंह निवासी नेरुवा हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक सुशील पुत्र कान्हा सिंह निवासी ग्राम केलारा, थाना नेरवा हिमाचल प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए उप जिला अस्पताल विकासनगर भेज दिया है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)