धारदार हथियार से गला रेतकर युवती की हत्या

Spread the love
देहरादून। सोमवार सुबह हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर  एक युवती का रक्त रंजित शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। युवती का किसी धारदार हथियार से गला रेता गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से कई नमूने जांच के लिए एकत्रित किए हैं।
प्रशिक्षु आईपीएस और रायवाला थाना प्रभारी जीतेंद्र चैधरी ने बताया कि सोमवार 6 मई को तड़के करीब तीन बजे जंगल में युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा तो युवती का शव खून से लथपथ है और उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। आसपास भी काफी सारा खून पड़ा था।
मौके पर फॉरेंसिक की टीम को बुलाकर नमूने एकत्रित करवाए गए। शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। युवती ने जींस और टॉप पहना हुआ है। पहनावे को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती किसी अच्छे घराने से ताल्लुक रखती है। फिलहाल युवती के पास से कोई भी दस्तावेज, मोबाइल आदि बरामद नहीं हुए हैं, जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त की जा सके।
रायवाला थाना प्रभारी जीतेंद्र चैधरी ने बताया कि आसपास के थाना क्षेत्र में भी मामले की जानकारी दे दी है। वहीं पुलिस हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है। मृतका की उम्र 20 से 25 साल के बीच लग रही है। वहीं शव भी करीब 12 घंटे पुराना लग रहा है। एसओजी देहात की टीम को भी मदद के लिए बुलाया गया है। जिस जगह पर युवती का शव मिला है, वो राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ एरिया है।
  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’