ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
पूर्व सैनिकों के लिए सुनहरा अवसर, फिर मिलेगा सेवा का।
चार अक्टूबर से डीएससी में होगी भर्ती ।
क्षक्ष रानीखेत (अल्मोड़ा)- कुमाऊं और नागा रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों को एक बार फिर मौका मिलेगा सेवा का। चार अक्टूबर से उनकी भर्ती शुरू होगी डीएससी में।
सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक भाग ले सकेंगे।
तीन अक्टूबर को शुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी। चार अक्टूबर को शुबह साढ़े पांच बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षा होगी।
केआरसी के भर्ती अधिकारी के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 31अक्टूबर 2022से 30सितंबर 2024तक सेवानिवृत्त हुए 46 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे।
उनकी सेवानिवृत्त की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 31अक्टूबर 2019से 30सितंबर 2024तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृत्त की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है।
इन अभ्यर्थियों के लिए निम्न दस्तावेज लाने जरूरी होंगे- डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस प्रमाण पत्र,एक्स टीए पर्सनल,एटीसी प्रमाण पत्र और शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16रंगीन फोटो लानी होगी।








