ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ाः शीघ्र शिक्षक तैनात नहीं किए तो स्कूल में जड़ेंग ताले।
स्कूल में मानक के अनुसार शिक्षक न होने के कारण प्रभावित हो रही है बच्चों की शिक्षा।
मौलेखाल (अल्मोड़ा)- सल्ट ब्लॉक के आदर्श जीआईसी मानिला में शिक्षकों के छः पद खाली हैं इन रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग लेकर अभिभावकों ने बुधवार को विद्यालय परिसर में अनसन किया।
अभिभावकों ने विद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर विद में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। वार्ताओं ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।बच्चे कई विषयों की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने में विद्यार्थियों को दिक्कत हो रही है।
इस अवसर पर वहां गोपाल सिंह रावत, मोहन नेगी, किशोर भट्ट, तुलसी देवी,दीपा देवी व अन्य कई लोग मौजूद थे।









