ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
आपदा प्रबंधन-राजस्व विभाग की शिकायतें अधिक लंबित।
एडीएम ने कलेक्ट्रेट में सीएम पोर्टल की समीक्षा की।
अल्मोड़ा-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर की गई शिकायतों की बुधवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया ने अधिकारियों को पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान आपदा प्रबंधन और राजस्व विभाग की ओर से शिकायतों के निस्तारण की गति कम पाई गई।
एडीएम ने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का स्वयं अवलोकन करें ताकि लंबित और दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि सीएम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की स्वयं मुख्यमंत्री समय समय पर समीक्षा करते हैं इसलिए अधिकारी इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
बैठक में एसडीएम एनएस नगन्याल, तहसीलदार बरखा जलाल समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।









