ऊखीमठः   प्रारम्भिक वर्ग की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरद/ शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज जी आई सी के खेल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः   प्रारम्भिक वर्ग की दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय शरद/ शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज जी आई सी के खेल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हो गया है। क्रीड़ा प्रतियोगिता में नौ संकुलो के नौनिहालों प्रतिभाग कर रहे हैं तथा दो दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राजकीय अटल उत्कृष्ट इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य विष्णु दत्त किमोठी ने कहा कि सभी विद्यालयों के नौनिहालों में भारी उत्साह बना हुआ है तथा नौनिहालों सभी प्रतियोगिताओं में बढ़ – चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। चमोली जिला सहकारी बैंक लि0 के कुशल ने कहा कि नौनिहालों को पठन – पाठन के साथ खेलों में भी रूचि रखनी चाहिए। शिक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि नौनिहालों को खेल प्रतिस्पर्धा की भावना से खेलना चाहिए। जूनियर शिक्षक संगठन जिलाध्यक्ष शिव पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के लिए दर्जनों योजनाये संचालित कर रही है इसलिए नौनिहालों को सभी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी कर्णपाल कण्डारी ने सभी आगन्तुकों का आभार करते हुए बताया कि क्रीड़ा प्रतियोगिता में दौड़, कब्बडी, खो – खो, चक्का फेंक, गोला फेंक, लोक नृत्य, समूह गान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा तथा रविवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया तथा आयोजक मण्डल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर जूनियर शिक्षक संगठन शाखा ऊखीमठ व गुप्तकाशी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधान बेडूला दिव्या राणा, पूर्व राज्य क्रीड़ा प्रभारी सते सिंह असवाल, मनोज शर्मा, मगनानन्द भटट् देवेश भटट्, कविता भटट्, देवेन्द्र बजवाल, देवेन्द्र सजवाण, जूनियर शिक्षक संगठन शाखा ऊखीमठ अध्यक्ष कैलाश मैठाणी, गुप्तकाशी विजय राम गोस्वामी, भूपेन्द्र राणा, अमरनाथ शाह राम सिंह रावत राम लाल भारती सरिता नेगी आशा शुक्ला मीनाक्षी नेगी बुद्धि बल्लभ सेमवाल राजेन्द्र शाह, सुभाष चंद्र राकेश शुक्ला, राकेश असवाल, प्रकाश कोरखियाल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व नौनिहाल मौजूद थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राफी खेल महाकुंभ 2026  में अल्मोड़ा की दीक्षा कांडपाल ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना          एवं संगम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि