विद्यालयी शीतकालीन ब्लाक मिनि खेलकूद में प्रिया भंडारी बनी चैंपियन। 

Spread the love

ब्यूरो उत्तरकाशीः सुरेश रमोला (ब्रह्मखाल)

विद्यालयी शीतकालीन ब्लाक मिनि खेलकूद में प्रिया भंडारी बनी चैंपियन। 

ब्लाक डुंडा के विद्यालयी शीतकालीन मिनि खेलकूद की सभी प्रतियोगितायें आइटीबीपी मातली के ग्राउंड में संपन्न हो गई। विकास खंड के सभी छै न्याय पंचायतों के प्राथमिक व सबजूनियर के खिलाड़ियों ने जोश के साथ दमखम दिखाकर एथैलैटिक्स, दलीय खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए स्थान क्वालीफाई किया। न्याय पंचायत गेंवला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लाक स्तर से प्रथम स्थान प्राप्त किया। गेंवला न्यायपंचायत से ही ज्ञानदीप चिल्ड्रेन अकैडमी की प्रिया भंडारी ने दो सौ मीटर दौड़, लंबी कूद , और ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर सब जूनियर में चैंपियनशिप बनाई।

दलीय खेल कबड्डी, वालीबाल, और सांस्कृतिक कम्पिटीशन में भी गेंवला न्यायपंचायत के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जबकि खो-खो प्रतियोगिताओं में अजीम प्रेमजी स्कूल मातली के बच्चों का दबदबा कायम रहा। ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बारहवीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस के डिप्टी कंमाडेंट देवी प्रसाद उनियाल उपस्थित रहे और उन्होंने खिलाड़ियों को हर प्रकार की मदद भी दी। हिमबीर सुबेदार मेजर अर्जुन सिंह एएसआई यूसुफ अल्ली ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। जिला खेल समन्वयक शूरवीर सिंह पडियार ब्लाक खेल समन्वयक सुशील गुसाईं के नैतृत्व में सम्पन्न हुए ब्लाक स्तरीय इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्राइवेट और सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जो निर्विवाद सम्पन्न हुये। निर्णायक के रुप में श्रीराम विष्ट, मुकेश जुयाल, मोहनलाल रविन्द्र कुमार मदन सिंह तथा संचालक का कार्यभार तेग सिंह भंडारी व लोकेन्द्र सेमवाल ने पूरा किया।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्राफी खेल महाकुंभ 2026  में अल्मोड़ा की दीक्षा कांडपाल ने ताइक्वांडो में जीता कांस्य पदक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना          एवं संगम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि