कबाड़ी की दुकान में बम फटने से सात घायल

Spread the love

देहरादून। गुरूवार दोपहर राजधानी दून के रायपुर क्षेत्र में  कबाड़ी की दुकान में धमाका होने से सात लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी गयी। धमाका मोर्टार से होना बताया जा रहा है। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया है जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेर्त्रातंगत किद्दूवाला में स्थित एक कबाड़ी की दुकान में धमाका होने से लोग सहम गये। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया और टीमें मौके के लिए रवाना हुई। जहंा पहुच कर देखा गया तो सात लोग घायल मिले। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक व्यक्ति का हाथ अलग हो गया है जबकि कुल 7 लोग घायल बताए जा रहें हैं जिसमे से तीन से चार की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किद्दुवाला में रमेश खड़का की दुकान है जहां पर शुभम कबाड़ी की दुकान चलाता है। दुकान में कबाड़ी शहर से कूड़ा लाकर बेचते हैं। कबाड़ में आर्मी एरिया से डीफ्यूज मोर्टार आया था जिसे तोड़ने का काम चल रहा था। अचानक उसमे ब्लास्ट हो गया। पुलिस कबाड़ का काम करने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना पाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचे।घायलों को एम्बुलेंस से दून अस्पताल में लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

थाना रायपुर प्रभारी कुन्दन राम के अनुसार मालदेवता में सैन्य फायरिंग रेंज से कबाड़ी मोर्टार उठाकर लाया था गुरूवार को दुकान पर जैसे ही कबाड़ी उस मोर्टार को तोड़ रहा था तभी मोर्टार बलास्ट हो गया और सात लोग घायल हो गये। वहीं पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है और लोगों को घटना स्थल से दूर ही रखा जा रहा है।

  • Related Posts

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    Spread the love

    Spread the loveओ सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                         (नया अध्याय, देहरादून)       खेल प्रतिभाओं को मिलेगा…

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’