विधि विधान से खुले बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह 7.15 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना और परंपरानुसार श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर मंदिर को 24 क्विंटल फूलों से सजाया गया। कपाट शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, प्रशासन, बीकेटीसी अधिकारी और हक-हकूक धारियों के साथ ही सैकड़ों तीर्थयात्रियों की मौजूदगी में खोले गए।

सबसे पहले प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य द्वार का ताला खोला गया। इसके बाद गर्भ गृह का द्वार खोल दिया गया। गर्भगृह में रावल और मुख्य पुजारी की ओर से पूजा अर्चना के साथ ही आम दर्शन शुरू कर दिए गए। पहले दिन सुबह से शाम 5 बजे तक लगातार दर्शन जारी रहेंगे। इसके बाद 11 मई शनिवार को केदारनाथ में रक्षक देवता के रूप में भगवान भैरवनाथ के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार की आरती और भोग प्रसाद व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज चार दिवसीय बदरी केदार की धार्मिक यात्रा के पहले दिन केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां केदार सभा के पुरोहितों और ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भी केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साक्षी बने। भगवान केदारनाथ के दर्शन के बाद वे बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। जो बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के मौके पर भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे। जिसके बाद सीएम धामी ने बाबा केदार के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर की गई तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले सीएम धामी सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर वीवीआईपी हेलीपैड केदारनाथ धाम पहुंचे। इसके बाद केदारनाथ मंदिर गए और स्थलीय निरीक्षण किया, फिर देहरादून के लिए उड़ान भरी।

  • Related Posts

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट              (नया अध्याय, देहरादून)       जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन     अल्मोड़ा:  दिनांक 9…

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                        (नया अध्याय)          राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गजल

    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    • By User
    • May 10, 2026
    • 18 views
    राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर, जनपद न्यायालय, वाह्य न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में किया गया तमाम लंबित मामलों का निपटारा।

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 17 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा