ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में फिर मिला डेंगू का मरीज।
अल्मोड़ाः जिला अस्पताल में डेंगू का एक और मरीज मिला है। दिल्ली से आए मरीज की जिला अस्पताल में जांच के बाद हुई डेंगू की पुष्टि। प्लेटलेट्स कम होने के कारण चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया।
16अक्टूबर को कपड़खान निवासी 19वर्षीय युवक जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। चिकित्सकों को मरीज में डेंगू के लक्षण मिले। एलाइजा टेस्ट में उसमें डेंग पॉजिटिव पाया गया। प्लेटलेट्स कम होने के कारण चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफ़र कर दिया।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक युवक दिल्ली से अल्मोड़ा आया था।15 अक्टूबर को भगतोला निवासी 28 साल के एक युवक में भी डेंगू के लक्षण मिले थे।बाद में उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। वह भी दिल्ली से आया था।
अल्मोड़ा के सीएमओ डॉ आरसी पंत ने बताया कि जिले में डेंगू का रोग न फैले, इसके लिए आशा वर्कर्स को भी रोगियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखें और किसी भी व्यक्ति में इसके लक्षण मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी जिला डेंगू अधिकारी को दें। ताकि इसे फैलने से रोका जा सके।







