ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
नौ सूत्रीय मांगों को लेकर डॉक्टरों का विरोध जारी।
अल्मोड़ाः प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर जिला अस्पताल में नौ सूत्रीय मांगों के लिए चिकित्सकों ने ने शनिवार को भी बांह पर काला फीता बांधकर विरोध जताया।
चिकित्सक पर्वतीय क्षेत्रों में तैनात सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को चिकित्सा शिक्षा की भांति 50प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दिए जाने और नर्सों को बिना शर्त मासिक वाहन भत्ता देने आदि की मांग कर रहे हैं।
इस अवसर पर वहां डॉ मनीष पंत, डॉ जीवन मपवाल, डॉ अरविंद पांगती, डॉ प्रेरणा, डॉ हरीश आदि मौजूद थे।







