ऊखीमठः प्रेस क्लब देहरादून में केदारनाथ उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे पत्रकार त्रिभुवन चौहान।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः प्रेस क्लब देहरादून में केदारनाथ उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रहे पत्रकार त्रिभुवन चौहान के समर्थन में उत्तराखंड बेरोजगार संघ, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, स्वराज सेवा दल, गौरव सेनानी मंच,पहाड़ी स्वाभिमान सेना, उत्तराखंड क्रांति सेना सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने प्रेसवार्ता कर केदारनाथ उपचुनाव में मजबूत दावेदारी पेश कर केदार नाथ के मतदाताओं से निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार त्रिभुवन चौहान के समर्थन में मतदान करने की भी अपील की। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी से शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि वर्तमान समय में वैकल्पिक राजनीति की प्रदेश को सख्त आवश्यकता है इसलिए केदारनाथ की जनता को राष्ट्रीय पार्टियों से हटकर एक क्षेत्रीय युवा पत्रकार निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान के समर्थन में मतदान करना चाहिए। स्वराज सेवा दल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने कांग्रेस एवं बीजेपी को “चोर-चोर मौसेरे भाई” की संज्ञा देकर केदारनाथ उपचुनाव में त्रिभुवन चौहान के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने मुख्यमंत्री पर गैरसैंण सत्र में बाबा केदार की झूठी कसमें खाकर बेरोजगारों के मुकदमे वापस लेने की बात कही थी जो लंबा समय गुजरने के बाद भी वापस नहीं हुए हैं इसलिए उत्तराखंड बेरोजगार केदारनाथ के हजारों बेरोजगारों से अपील करता है कि वह त्रिभुवन चौहान के पक्ष में मतदान करें । निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार त्रिभुवन चौहान ने कहा कि उन्होंने 6-7 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से प्रदेश के लोगों का दिल जीता है और जब जनमुद्दों को पत्रकारिता के माध्यम से उठाने के बाद भी कोई प्रतिफल एवं सामाजिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है तो उन्हें चुनाव मैदान में उतरकर जीत हासिलकर विधान सभा में पहुंचकर समाधान तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। त्रिभुवन चौहान ने कहा कि केदारनाथ में युवा बेरोजगार हैं, वहां वाहन चालक ,घोड़ा संचालक परेशान हैं, जल-जंगल-जमीन पर हमारे अधिकार नहीं है हम सभी मिलकर इन जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे और विजय हासिल करेंगे। त्रिभुवन चौहान ने राष्ट्रीय पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आंतरिक क्लेश के कारण पार्टियों ने अभी तक अपने प्रत्याशी तय नहीं किए हैं जबकि वह लंबे समय से केदारनाथ उपचुनाव को लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। त्रिभुवन चौहान ने वर्तमान के विधायकों पर भी तंज कसते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में जिनकी हैसियत प्रधान की नहीं थी वह यहां विधायक बनकर सिर्फ विधायकनिधि के माध्यम से विकास कार्य कर रहे हैं जबकि विकास के कई अन्य स्रोत भी प्रदेश में मौजूद हैं। इस मौके पर कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के अतिरिक्त केदारनाथ से आये उनके समर्थक भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि