रुद्रप्रयाग ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन के बाद जी आई सी के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत पुनः विश्व गुरु बनने जा रहा जिससे भविष्य में भारत देश की विशिष्ट पहचान होगी।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

रुद्रप्रयाग ऊखीमठः केदारनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन के बाद जी आई सी के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व भारत पुनः विश्व गुरु बनने जा रहा जिससे भविष्य में भारत देश की विशिष्ट पहचान होगी। उन्होंने कहा कि 5 नवम्बर 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का होगा इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ के प्रति बाल्यकाल से आगाध श्रद्धा रही है इसलिए उनके नेतृत्व में बद्री केदार धामों में करोड़ रुपये के निर्माण कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा निर्देशन में देश नये भारत की ओर बढ़ रहा है तथा उनके नेतृत्व में उत्तराखण्ड श्रेष्ठ राज्य बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा में प्रति वर्ष वृद्धि हो रही है तथा प्रदेश सरकार तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी काननू लाकर तीन वर्षों में 18 हजार युवाओं को नौकरी मिली है। उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष हमेशा झूठ फैलाने का काम रहा है जिसका परिणाम विपक्ष को हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिल चुका है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक आशा नौटियाल के जनहित के कार्यों की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आशा नौटियाल सदैव जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहती है। भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश को विशिष्ट पहचान मिल रही है तथा देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुलभ व सरल तरीके से हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है तथा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से आज भाजपा संगठन बूथ स्तर पर मजबूत है। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश विश्व में सबसे अधिक ताकतवर बनता जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आस्था केदारनाथ धाम से बाल्यावस्था से रही है। गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के अन्तर्गत तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाये है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीर्थाटन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारों द्वारा जनहित में कई दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 600 करोड़ से अधिक की सौगात विगत दिनों रूद्रप्रयाग जिले को दी है। राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भटट् व कुलदीप रावत ने भी जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में आरती रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यों की प्रशंसा गीतों के माध्यम से कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान करने का आवाहन किया जबकि संचालन जिला मंत्री गम्भीर बिष्ट व अनिल कोठियाल ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट्, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, थराली भूपाल राम टमटा, घनसाली शक्ति लाल शाह , जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, कुलदीप नेगी आजाद, दिनेश उनियाल देवेश नौटियाल, वाचस्पति सेमवाल, श्रीनिवास पोस्ती, विजय कप्रवान, अनुसूया प्रसाद भटट्, देव प्रकाश सेमवाल, बीना बिष्ट, ऋषि कडवाल, रघुवीर बिष्ट, शकुन्तला जगवाण, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भण्डारी, राय सिंह राणा, त्रिलोचन भटट्, अर्जुन नेगी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, रीना बिष्ट, सुभाष रावत, सन्दीप पुष्वाण कई सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • Related Posts

    अब जुमलों के झांसों में नहीं आने वाली उत्तराखंड की जनता 

    Spread the love

    Spread the love  सूर्यकांत धस्माना  वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस उत्तराखंड                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   अमित शाह की रैली को सूपर…

    कांग्रेस आधिकारिक तौर पर भाजपा का जनसंपर्क विभाग है!!

    Spread the love

    Spread the love  अवधेश प्रताप सिंह कानपुर, उत्तर प्रदेश                             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि