ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जागेश्वर में खुलेगा कुमाऊं का पहला संस्कृत विद्यालय।
अल्मोड़ाः जागेश्वर धाम में संस्कृत विद्यालय खोलने का रास्ता साफ हो गया है।राजश्व प्रशासन ने कोटेश्वर में 26 नाली जमीन चिन्हित कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह कुमाऊं का पहला राजकीय संस्कृत विद्यालय होगा।
जागेश्वर धाम में संस्कृत विद्यालय खोलने की मांग लंबे समय से धाम के पुजारी व क्षेत्रवासी कर रहे थे। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने चार अक्टूबर को धाम का दौरा करने के बाद इसके निर्दश दिए थे। वृहस्पतिवार को इसके लिए प्रसाशन की ओर से संयुक्त निरीक्षण किया गया।
संयुक्त निरीक्षण में सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा प्रेम प्रकाश, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख योगेश भट्ट, राजस्व निरीक्षक सुंदर सिंह गोस्वामी, राजस्व निरीक्षक मनोज फर्त्याल आदि शामिल रहे।







