07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपादित कराने के लिए ईवीएम मशीनों का किया गया प्रथम रेंडमाईजेशन।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागःलक्ष्मण सिंह नेगी। 

07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपादित कराने के लिए ईवीएम मशीनों का किया गया प्रथम रेंडमाईजेशन।

ऊखीमठः 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में केदारनाथ उप निर्वाचन हेतु उपयोग में लाए जाने वाले ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का एनआईसी कक्ष में प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया। इस अवसर पर सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एनआईसी मनीष जुगरान भी मौजूद रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए 173 पोलिंग बूथों के लिए 192 प्रतिशत रिजर्व सहित मशीनें निर्वाचन प्रक्रिया के उपयोग में लाई जाएंगी, जिसमें 332 सीयू, 332 बीयू तथा 332 वीवीपैट्स मशीनें शामिल हैं जिनका आज प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया।

नोडल अधिकारी ईवीएम मीनल गुलाटी ने अवगत कराया है कि 350 सीयू, 353 बीयू, 354 वीवीपैट्स मशीनें उपलब्ध हैं जिसमें 18-18 सीयू, बीयू एवं वीवीपैट्स मशीनों को प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराई गई हैं तथा शेष मशीनों को निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित कराने के लिए आज रेंडमाईजेशन किया गया है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, भाजपा प्रतिनिधि विक्रम सिंह, कांग्रेस से एडवोकेट जीतपाल सिंह कठैत, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला, सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 9 views

    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    • By User
    • November 5, 2026
    • 6 views
    विधिक साक्षरता/जागरूकता का आयोजन किया गया…..

    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    • By User
    • November 5, 2026
    • 11 views
    म्हारी बोली म्हारी माटी म्हारो गांव –

    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    • By User
    • November 5, 2026
    • 14 views
    आत्मकथ्य; उर्फ मैं एक अकिंचन कवि लिखूँगा ही क्या?

    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है, हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।

    • By User
    • November 5, 2026
    • 10 views
    कोई एहसान नहीं, फर्ज का तकाजा है,  हैं आदमी तो, आदमी के काम आऐंगे।