ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जून का वेतन अक्टूबर में भी नहीं मिला।
मौलेखाल(अल्मोड़ा): सल्ट ब्लॉक के स्कूलों में कार्यरत 30 अतिथि शिक्षकों को जून का वेतन अक्टूबर में भी नहीं मिला है।
ब्लॉक अध्यक्ष नवीन उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षकों ने सीईओ हरेंद्र शाह को ज्ञापन दिया और कहा कि अन्य विकास खण्डों में जून के वेतन का भुगतान किया जा चुका है लेकिन सल्ट ब्लॉक के अभी तक नहीं दिया गया है।
बीईओ ने कहा कि यह मामला शासन स्तर पर लंबित है। इस अवसर पर वहां पूजा जोशी, पूनम, राजुला, ईश्वर, छत्रपति पाण्डे, नफीस अहमद, नवीन जोशी, पंकज आदि लोग मौजूद थे।







