ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में “मेरा भारत”स्वच्छ भारत अभियान जारी है।
अल्मोड़ाः नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा की ओर से “मेरा भारत” योजना के अंतर्गत अभियान को एक वर्ष पूरा होने पर जिले के समस्त ब्लॉकों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इधर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आज दिनांक 29-10-2024को बस स्टेंड अल्मोड़ा में सफाई कार्य किया गया। वहीं ट्रैफिक पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था में उनकी मदद की।
उधर चौखुटिया और पनुवानौला में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर वहां स्वयं सेवी संदीप सिंह नयाल,अक्षय वर्मा, जगदीश बिष्ट,मंजू टम्टा, नीमा आर्या, विवेक सुयाल,अजय सुयाल, सौम्या महरा तथा पनुवानौला के व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल मेहता, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष नेगी आदि लोग मौजूद थे।







